CM रेखा ने पैतृक गांव में अपनों संग मनाया बर्थडे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के अन्य नेताओं ने जुलाना में जन्मदिन के मौके पर रेखा गुप्ता का स्वागत किया। तोहफे के रूप में नंदगढ़ गांव को विकास की कई सौगातें दीं।

Share This Article:

हरियाणा: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार हरियाणा के जुलाना स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में अपना 51वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 19 जुलाई 1974 को इसी गांव में हुआ था। हरियाणा सरकार ने इस मौके पर नंदगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के अन्य नेताओं ने जुलाना पहुंच कर रेखा को बधाई दी और तोहफे के रूप में नंदगढ़ गांव को विकास की कई सौगातें दीं। इसके लिए रेखा ने उनका आभार भी जताया।
पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों तथा भाजपा नेताओं ने रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर बधाइयां दीं। पीएम ने एक्स पर कहा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। दिल्ली की सेवा में वह हमेशा सक्रिय रही हैं। बतौर सीएम उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे। वहीं, गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका सदैव प्रेरणादायक, मार्गदर्शन उनकी सार्वजनिक सेवा यात्रा के लिए निरंतर शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।
इस मौके पर रेखा गुप्ता ने नंदगढ़ से जुड़ी अपने बचपन की यादों से लेकर अपने लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव से लेकर दिल्ली का सीएम बनने तक के सफर को याद किया। रेखा गुप्ता शादी की सालगिरह पर भी दिल्ली से दूर रहीं थीं। वह शादी की सालगिरह पर पति मनीष गुप्ता, परिवार के अन्य सदस्यों और करीबियों के साथ 28 जून की शाम गोवर्धन पहुंची और वहां उन्होंने परिक्रमा की थी। इससे पहले दिल्ली सरकार के कामकाज संभालने के 100 दिन पूरे होने पर वह परिवार के साथ उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ की यात्रा पर गई थीं, जहां उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली व देश की जनता के कल्याण के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की है।

इस तरह हुई थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत
हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता की शादी वर्ष 1998 में मनीष गुप्ता से हुई थी। मनीष गुप्ता बिजनेसमैन हैं। मनीष ने न केवल रेखा गुप्ता का हर कदम साथ दिया, बल्कि शादी और बच्चों के बाद रेखा को प्रेरति करते हुए लॉ की पढ़ाई भी करवाई। रेखा और मनीष गुप्ता दोनों ने एक साथ लॉ की पढ़ाई की है।
अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत रेखा गुप्ता ने 1993 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं। 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से निगम पार्षद के रूप में चुनी गईं। इसके बाद, 2022 में हुए नगर निगम चुनाव जीत पार्षद बनीं थी।
फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग से विधायक के रूप में उनकी जीत हुई। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया था। रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा में महिला कल्याण, शिक्षा सुधार और सामुदायिक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर बीते पांच महीनों में उन्होंने यमुना नदी के संरक्षण से लेकर दिल्ली को साफ-सुथरी और विकसित बनाने की दिशा में काम किया है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.