बेगूसराय: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को खगड़िया पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद वो मुकेश सहनी के साथ 3KM दूर तालाब में पहुंचे। मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं। नाव पर सवार होकर तालाब में गए और छलांग लगाई। इस अनोखे अंदाज ने भीड़ का खूब ध्यान खींचा।
’56 इंच की छाती वाला डरपोक है’
खगड़िया की रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती वाला डरपोक है। गांधी जी की छाती बड़ी नहीं थी, लेकिन वो किसी से नहीं डरते थे। इंदिरा गांधी भी किसी से नहीं डरती थीं। लेकिन मोदी जी ट्रम्प से डरते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने 50 बार कहा कि मैंने मोदी को झुका दिया। मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। इस मर्द से ज्यादा दम तो इंदिरा गांधी में था।
बेगूसराय में जनसभा से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी मछली पकड़ते हुए नज़र आए। उनका यह अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
— NewG (@newGindia) November 2, 2025
🔹राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तालाब में जाल फेंका।
🔹उन्होंने मछुआरों से बातचीत भी की।#RahulGandhi #Begusarai #BiharElection pic.twitter.com/iUBfcSj3Pb
इंदिरा ने अमेरिका को चुप कराया था
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सामने भारत की गरिमा को कमजोर कर रहे हैं। ट्रम्प अलग-अलग देशों में जाकर उनका अपमान कर रहा है। वो कहता है कि मैंने मोदी को झुका दिया। मोदी जी चुप हैं। ऐसा आदमी बिहार में विकास नहीं ला सकता। ट्रम्प ने कहा कि उसने मोदी को फोन लगाया और ऑपरेशन सिंदूर रुकवा दिया। अगर ये झूठ है, तो मोदी जी बिहार आकर कहें कि ट्रम्प झूठ बोल रहा है।
राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की तुलना में मोदी की नीति को कमजोर बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अमेरिका को उसके ही मंच पर चुप करा दिया था, क्योंकि वो भारत की गरिमा के साथ समझौता नहीं करती थीं। मोदी सिर्फ ट्रम्प नहीं, अडाणी-अंबानी से भी डरते हैं।
यह भी पढ़ेंः मुंगेरीलाल के सपने देख रहा महागठबंधन: KP मौर्य
दुबई बना सकते हैं तो बिहार क्यों नहीं?
राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अब आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं देश के किसी भी कोने में जाता हूं, वहां मुझे बिहार के लोग मिलते हैं। दुबई जैसी जगह को आपने अपने खून-पसीने से बनाया है। तो मेरा आपसे सवाल है, जब आप दुबई और बेंगलुरु जैसा शहर बना सकते हो तो बिहार में क्यों नहीं?



