एनडीए को नई रफ्तार देंगे PM मोदी, 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के लिए पीएम मोदी 2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने रूट चार्ट का लिया जायजा। पटना की चार सीटों को साधने की तैयारी में बीजेपी।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए BJP ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम दिग्गज नेता राज्यभर में लगातार जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। छठ महापर्व के कारण कुछ दिनों के लिए चुनावी अभियान में थोड़ी सुस्ती आई है, लेकिन त्योहार के बाद एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ने वाला है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं और इस बार पटना की सड़कों पर रोड शो कर चुनावी रणभेरी फूंकेंगे।

2 नवंबर को पटना में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री 2 नवंबर, 2025 को छठ पर्व के बाद राजधानी पटना पहुंचेंगे। यहां वे एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में विशाल रोड शो करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रोड शो के जरिए पीएम मोदी पटना की चार विधानसभा सीटों — पटना साहिब, दानापुर, फतुहा और बख्तियारपुर — को साधने का प्रयास करेंगे। वर्तमान में ये सभी सीटें एनडीए गठबंधन के पास हैं, और पार्टी इन्हें हर हाल में बरकरार रखना चाहती है।

रोड शो से पहले रूट चार्ट तैयार

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को पटना पहुंचकर रूट चार्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और सुरक्षा, मंच निर्माण व भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की।

बीजेपी प्रवक्ता दानिश इकबाल ने बताया कि 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे और रोड शो के माध्यम से एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से संवाद करेंगे।

पिछले लोकसभा चुनाव में किया रोड शो

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को भी बिहार के दौरे पर आए थे। उन्होंने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। उस दौरान पीएम ने समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित किया था और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे थे।

पटना में कब है मतदान?

राजधानी पटना की सभी 14 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी। साल 2020 के चुनाव में एनडीए ने पटना के शहरी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन ने 9 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार बीजेपी और उसके सहयोगी दल ग्रामीण इलाकों में भी बढ़त हासिल करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.