चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, पत्नी से विवाद के बीच बड़ा ऐलान

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज किया। पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए BJP ज्वाइन नहीं की और वे पार्टी का सच्चा सिपाही बने रहेंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली: भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही सभी अटकलों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। पवन सिंह सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने भोजपुरी समाज से कहा है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ज्वाइन नहीं की थी। उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। पवन सिंह ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही बताया है।

‘मैं पार्टी का सच्चा सिपाही…’

पवन सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा कि ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना हीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा। पवन सिंह की यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब उनके संभावित आरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज थीं, जिसे उन्होंने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है।

पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर की मुलाकात

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि उनका मकसद चुनावी टिकट हासिल करना नहीं, बल्कि महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय को उजागर करना है। ज्योति सिंह ने कहा कि था कि वो यहां चुनाव लड़ने या टिकट पाने के लिए नहीं आई हैं। किसी अन्य महिला को वही अन्याय न झेलना पड़े इसलिए मैंने प्रशांत भाई से मुलाकात की। चुनाव या टिकट पर कोई चर्चा नहीं हुई। मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से कहा कि वे ज्योति सिंह के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकते, लेकिन उनकी सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों का समर्थन करते हैं।

पत्नी ज्योति सिंह से विवाद

आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक केस पिछले 3-4 सालों से कोर्ट में चल रहा है। हाल ही में ज्योति सिंह की पवन सिंह के घर आने और गंभीर आरोप लगाने की घटना से विवाद बढ़ा। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए खुद को सही ठहराया और पत्नी के इरादों पर सवाल उठाए।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.