बिहार: NDA में सीट बंटवारे पर सहमति!, आज शाम हो सकता है ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति करीब-करीब बन गई है। जेडीयू को 101, बीजेपी को 100, लोजपा (रामविलास) को 29, हम को 7 और आरएलएम को 6 सीटें मिलने की संभावना है। सीटों का आधिकारिक ऐलान आज या कल हो सकता है।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान अब खत्म होती नजर आ रही है। गठबंधन के सूत्रों के मुताबिक, सीट शेयरिंग पर लगभग सहमति बन गई है और शनिवार शाम या रविवार सुबह तक इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को एनडीए के शीर्ष नेताओं की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

मांझी और चिराग ने दिए सहमति के संकेत

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, हम एनडीए के सहयोगी दल हैं और सीट बंटवारे पर फैसला करने जा रहे हैं। मैं एक अनुशासित व्यक्ति हूं और अनुशासित ही रहूंगा। मांझी के इस बयान को गठबंधन में सहमति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं, LJP(R) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को बीजेपी नेता नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद सकारात्मक संकेत दिए। चिराग ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही और अब यह अपने अंतिम चरण में है। हम सीटों, उम्मीदवारों और प्रचार से जुड़े सभी छोटे-बड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। जहां मेरे प्रधानमंत्री हैं, वहां मुझे अपने सम्मान की चिंता नहीं है।” राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता उपेंद्र कुशवाहा पहले ही सहमति जता चुके हैं। इन संकेतों से साफ है कि एनडीए में सीट बंटवारे का गतिरोध अब खत्म हो गया है।

एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय!

दिल्ली बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक एनडीए के सहयोगी दलों में सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है, जो इस प्रकार है-

दल का नामसीटों की संख्या
जनता दल (यूनाइटेड) – JDU101
भारतीय जनता पार्टी – BJP100
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – LJP(R)29
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा – HAM7
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति मोर्चा – RLM6
कुल सीटें243

बिहार में दो चरणों में होगा मतदान

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। एनडीए ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

बीजेपी आलाकमान की बैठक में अंतिम फैसला

दिल्ली में शनिवार को हो रही बैठक में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावडे, सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, ऋतुराज सिन्हा और मंगल पांडे के साथ-साथ जेडीयू के ललन सिंह और संजय झा शामिल हो रहे हैं। यह बैठक एनडीए के लिए निर्णायक मानी जा रही है, जिसमें सीट बंटवारे को अंतिम रूप देकर गठबंधन की रणनीति को मजबूत किया जाएगा। बिहार की सियासत में अब सभी की नजरें एनडीए के सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा पर टिकी हैं। गठबंधन के इस ऐलान के बाद चुनावी माहौल और तेज होने की उम्मीद है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.