एचआईवी संक्रमित को उपलब्ध होनी चाहिए भेदभाव रहित स्वास्थ्य सुविधाएः सीएस

विश्व एड्स दिवस पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने निकाली जागरुकता रैली। संक्रमण से पीड़ित परिवार को बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना और परवरिश योजना की दी गई जानकारी।

Share This Article:

पटना। विश्व एड्स दिवस के मौके पर सोमवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली रेड रिबन वॉक का आयोजन हुआ। यह रैली इको पार्क से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क में संपन्न हुई। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बिहार के मुख्य सचिव बतौर मुख्य अतिथि प्रत्यय अमृत ने कहा कि एचआईवी, एड्स से प्रभावित लोगों तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक और स्थानीय चुनौतियों के बावजूद राज्य में एचआईवी संक्रमण के मामलों पर नियंत्रण बनाए रखने और उपचार को सभी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे और हर एचआईवी संक्रमित व्यक्ति सम्मान व भेदभाव रहित गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का हकदार है।

जागरूकता के प्रयासों को निरंतर जारी रखना आवश्यक

इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की विषयवस्तु एड्स के अवसाद एवं उपेक्षा से उबरना (ओवरकमिंग डिसरप्शन-ट्रांसफॉर्मिंग द एड्स रिस्पांस) था। इसका उद्देश्य यह संदेश देना था कि महामारी, संसाधनों की कमी और सामाजिक कलंक जैसी बाधाओं के बावजूद एचआईवी/एड्स रोकथाम, उपचार और जागरूकता के प्रयासों को निरंतर जारी रखना आवश्यक है।

राज्य एड्स नियंत्रण समिति की परियोजना निदेशक प्रतिभा रानी ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से एचआईवी रोकथाम,  जांच और उपचार के क्षेत्र में अग्रणी रही है एवं एचआईवी की रोकथाम में उल्लखेनीय प्रगति की है। वर्तमान में राज्य में 186 आईसीटीसी केंद्र और 32 एआरटी  केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से करीब 97 हजार एचआईवी संक्रमित लोग निःशुल्क और नियमित एआरवी दवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः ‘मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना’ से विद्यार्थी देखेंगे देश के प्रमुख स्थल

बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की ओर से एचआईवी प्रभावित परिवारों के कल्याण के लिए बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना और परवरिश योजना चलाई जा रही हैं। इन दोनों योजनाओं ने प्रभावित परिवारों में सुरक्षा,  भरोसा और जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित की है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ, विभिन्न विभागों,  सामुदायिक और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, मीडिया और आम जनता ने भाग लिया।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.