गया जंक्शन पर यात्रियों की भारी भिड़, कई ट्रेन रद्द

झारखंड के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर कोइरी आदिवासी संघ की अगुवाई में आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार गया स्टेशन से होकर चलने वाली कई ट्रेन रद्द या फिर उनका रूट डायवर्ड कर दिया गया है। आंदोलन का मकसद कुड़मी समाज को एसटी सूची में शामिल करना है।

Share This Article:

गयाजी: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर कोइरी आदिवासी संघ की अगुवाई में आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार सुबह से रेल चक्का जाम जारी है। इस आंदोलन के कारण गया, कोडरमा, धनबाद, हावड़ा और रांची की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। सुबह सात बजे के बाद उस रास्ते आने वाली ट्रेन गयाजी नहीं पहुंची हैं। इस वजह से गया स्टेशन पर अफरा तफरी मची हुई है। यात्री परेशान है, सुबह से ही गया स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के इंतेज़ार में बैठे हैं।

वंदे भारत और जन शताब्दी कैंसिल

पटना से गया होते हुए रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस गया से आगे नहीं जाएगी , गयाजी स्टेशन से आगे के लिए इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। गयाजी स्टेशन के इंक्वायरी सेंटर के बैच इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि 13305 इंटरसिटी धनबाद सासाराम, 12365 जनशताब्दी पटना गया रांची एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और 13553 आसनसोल बनारस ट्रेन रद्द कर दी गई है, इनमें जनशताब्दी और वंदे भारत पटना से गयाजी स्टेशन आई हैं। यह अब आगे नहीं जाएंगी। यहीं से इन दोनों ट्रेनों को आगे के लिए रद्द कर दिया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ड

अरविंद कुमार ने बताया कि जिन ट्रेनों को डायवर्ड किया गया है उन में 12260 दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस है। इस ट्रेन का ठहराव गयाजी में नहीं है लेकिन यहां पर काफी देर रुकने के बाद इसे क्यूल के रूट पर डायवर्ड कर दिया गया है। इसी तरह 12988 अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस, 12382 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा सुपर एक्सप्रेस , 13554 बनारस आसनसोल मेमो एक्सप्रेस , 122303 हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस , 09438 सियालदा गांधी धाम स्पेशल ट्रेन का अभी तक रूट डायवर्ड हुआ है, जबकि 22349 पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस गया स्टेशन तक रहेगी , ये ट्रेन आगे नहीं जाएगी।

आरक्षण के लिए रेल चक्का जाम

असल में पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर आरक्षण की मांग को लेकर रेल का चक्का जाम कर दिया गया है, सूचना के अनुसार आंदोलन का नेतृत्व कोइरी आदिवासी संघ कर रहा है, इस वजह से ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। आंदोलन के कारण रांची नई दिल्ली राजधानी चंद्रपुर में, धनबाद सासाराम इंटरसिटी गोमो स्टेशन पर और पटना रांची जनशताब्दी मखदूम पुर में सुबह से फंसी रहीं, हालांकि अब रांची शताब्दी गयाजी पहुंच चुकी है।

सुबह से पिंडदानी परेशान

सुबह 7:00 बजे से ट्रेनों का परिचालन बंद होने से यात्री परेशान है। खासकर गया जी में चल रहे पितृपक्ष मेले में आने वाले हजारों यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है । गयाजी स्टेशन पर मौजूद एक तीर्थ यात्री कृष्ण कुमार झा ने कहा कि उनकी टिकट सुपरफास्ट ट्रेन से पटना तक के लिए थी, लेकिन वो यहां सुबह से अपनी ट्रेन के इंतजार में हैं, वो दिल्ली से गयाजी पांच लोगों के साथ पिंडदान के लिए पिछले दिनों आए थे। पटना से उनकी फ्लाइट दिल्ली के लिए है, लगता है। उनकी फ्लाइट भी छूट जाएगी, सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए । अभी पितृपक्ष मेला चल रहा है और लाखों तीर्थ यात्री यहां आए हुए हैं। वह तीर्थ यात्री जो दिल्ली या बंगाल की तरफ जाएंगे उन्हें तो समस्या हो गई है। पटना के लिए सिर्फ पसेंजर ट्रेन है और मैं सीनियर सिटीजन हूं, मुझे भीड़ में चलने में परेशानी है । आंदोलनकारी को इन सब चीजों पर ध्यान देना चाहिए था।

बोकारो जाना था जरूरी

एक और यात्री गौतम प्रसाद ने कहा कि वह सुबह झारखंड के हैदर नगर से गयाजी पहुंचे थे। यहां ट्रेन आने के बाद पता चला कि आगे वो नहीं जाएगी। मुझे जन शताब्दी बोकारो स्टेशन जाना था। यहां गया जी रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन के इंतजार में खड़े हैं । कोई ट्रेन उनके लिए नहीं है ,जो ट्रेन है डायवर्ट होकर जा रही है। वह गोमो तक नहीं जाएंगी इस वजह से उन्हें बोकारो जाने में समस्या हो रही है। गया स्टेशन पर यात्रियों को लगातार माइकिंग के द्वारा रेलवे प्रशासन की ओर से सूचना दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि कौन ट्रेन किस रूट से जाएगी। यात्रियों को हुई परेशानियों पर रेलवे की तरफ से खेद भी जताया जा रहा है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.