अब बिहार में ले सकेंगे लक्ष्मण झूला का आनंद

पुनपुन नदी पर बिहार का पहला केबल सस्पेंशन पुल बनेगा। इससे पुनपुन नदी को पार करना तो आसान होगा ही, इससे गुजरना रोमांचक भी रहेगा।

Share This Article:

पटना: राजधानी पटना के लोगों के लिए एक नई सौगात जल्द ही हकीकत बनने वाली है। अब उन पर्यटकों को उत्तराखंड नहीं जाना होगा, जो लक्ष्मण झूला देखने जाने की तीव्र इच्छा रखते हैं। ऐसे लोगों के लिए बिहार सरकार जल्द लक्ष्मण झूले जैसा खूबसूरत पुल बनाने की घोषणा की है। 

यहां बनकर तैयार होगा ये पुल

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में इस सस्पेंशन पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके बाद पुनपुन नदी पर, पिंडदान स्थल के पास, रेलवे पुल के ठीक बगल में केबल सस्पेंशन पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दे दी गई है।

पिंडदान करने आने वालों की राह होगी आसान!

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 82 करोड़ 99 लाख 48 हजार रुपये खर्च होंगे। पुल की कुल लंबाई 320 मीटर (सस्पेंशन भाग और वायाडक्ट सहित) और चौड़ाई 11.50 मीटर होगी। इसके दोनों ओर के पहुंच मार्ग की लंबाई 115 मीटर होगी। यानी, अब पिंडदान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नदी पार करने में समय और मेहनत दोनों लगते थे, लेकिन इस पुल के बन जाने से यात्रा आसान, सुरक्षित और तेज हो जाएगी।

इसको भी पढ़ें: SC: बिहार में वोटर लिस्ट से हटे 65 लाख नामों की सूची सार्वजनिक हो

क्या होगा खास

पैदल यात्रियों और हल्के चारपहिया वाहनों के लिए सुविधाजनक मार्ग। बचाव कार्यों के लिए भी उपयोगी संरचना। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र। स्थानीय होटल, दुकान और बाजार को मिलेगा सीधा लाभ। पुनपुन के मानचित्र पर उभर आएगी ये संरचना।

लक्ष्मण झूला जैसे डिजाइन वाला यह पुल सिर्फ एक मार्ग नहीं, बल्कि पटना के पर्यटन मानचित्र में एक नई पहचान भी जोड़ देगा। उम्मीद है, इसके शुरू होने के बाद यहां पर्यटक, श्रद्धालु और फोटोग्राफी के शौकीन बड़ी संख्या में पहुंचेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.