नीतीश कुमार का भोजपुर को तोहफा, 740 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

यह पहल न केवल जिले की प्रगति को गति देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन में समृद्धि और सुविधा भी लाएगी।

Share This Article:

आरा/भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में विकास की नई इबारत लिखी गई। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहियां चौरस्ता में आयोजित एक समारोह में 740 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 432 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और उद्घाटन किया। इन योजनाओं से जिले में सडक़, नहर, ड्रेनेज, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय बदलाव की उम्मीद है।

प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें शामिल हैं
105.16 करोड़ रुपये से आरा-बक्सर फोरलेन (एनएच-922) से छपरा भाया बबुरा पथ का 4 लेन से 6 लेन में चौड़ीकरण। 33.89 करोड़ रुपये से जीरो माईल से पातर तक पथ का चौड़ीकरण। 87 करोड़ रुपये से स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल नाला व न्यू पुलिस लाइन से एमपी बाग नाला मोड़ तक नया संरेखण। 31.30 करोड़ रुपये से चंदवा-गांगी-धरहरा नहर बांध पर पथ निर्माण। 18.43 करोड़ रुपये से संदेश-अखगांव-कोईलवर नहर बांध पथ निर्माण। 53.94 करोड़ रुपये से वामपाली-चंदवा मोड़-पकड़ी चौक पथ चौड़ीकरण। 27.87 करोड़ रुपये से ओझबलिया पुल-बचरी पुल बाईपास। 14.11 करोड़ रुपये से आरा रेलवे स्टेशन-जज कोठी मोड़ पथ चौड़ीकरण। 37.19 करोड़ रुपये से आरण्य देवी मंदिर-आरा बक्सर फोरलेन पथ चौड़ीकरण। 18.43 करोड़ रुपये से बिहियां चौरस्ता-एनएच 922 पथ चौड़ीकरण। 14 करोड़ रुपये से तरारी प्रखंड अंतर्गत देव गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर का विकास कार्य शामिल है। इन योजनाओं के कार्यान्वयन से भोजपुर में कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचा और सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। यह पहल न केवल जिले की प्रगति को गति देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन में समृद्धि और सुविधा भी लाएगी।

लाभुकों से संवाद और सहायता वितरण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पेंशनधारियों, जीविका दीदियों, ममता बहनों और आशा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान 187 जीविका समूहों को 2.40 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, बासगीत पर्चा और बैटरी चालित ट्राईसाइकिल की चाबी प्रदान की गई। नीतीश कुमार ने कहा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। जीविका दीदियां अपने परिवार और समाज की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, एसपी राज सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.