नीतीश कुमार का JDU कार्यालय दौरा, नेताओं में हड़कंप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक JDU कार्यालय पहुंच गए। सीएम करीब 20 मिनट तक वहां रुके और लोगों से मुलाकात की।

Share This Article:

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक अपनी पार्टी के दफ्तर पहुंच गए। बिना सूचना के JDU कार्यालय पहुंचे अपने नेता को देखकर सभी कार्यकर्ता दंग रह गए। कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया।

नेताओं को चौंका गए मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के पहुंचते ही कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता अचानक सकते में आ गए। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर दफ्तर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और सभी से बातचीत की। उन्होंने यह भी देखा कि दफ्तर में किस तरह से काम हो रहा है और चुनाव की तैयारियां कैसी चल रही हैं।

पहले भी कर चुके हैं औचक निरीक्षण

यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने पार्टी दफ्तर में अचानक पहुंचकर सबको चौंकाया हो। इससे पहले साल 2024 में भी उन्होंने बिना पूर्व जानकारी के प्रदेश कार्यालय का दौरा किया था। उस समय भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में हलचल मच गई थी।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में पहुंचे

नीतीश कुमार के आगमन के दौरान JDU अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक चल रही थी। मुख्यमंत्री वहां भी पहुंचे और नेताओं से संवाद किया। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों से पार्टी की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की और छोटा सा संबोधन भी किया।

चुनावी संदेश

मुख्यमंत्री का यह दौरा इस बात का संकेत माना जा रहा है कि JDU पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। नीतीश कुमार ने अपने इस कदम से यह संदेश भी दिया कि चुनावी कमान खुद उनके हाथ में है और पार्टी संगठन के कामकाज पर उनकी सीधी नजर बनी हुई है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.