‘जंगलराज’ पर नीतीश का वार, बिहार को देंगे ‘रोजगार’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में दो जनसभाएं कीं। अस्थावां में जितेंद्र कुमार और राजगीर में कौशल किशोर के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे, अब कानून का राज है, बिहार में सबके लिए काम हुआ है।

Share This Article:

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह जिले नालंदा में दो चुनावी सभाएं कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पहली जनसभा उन्होंने राजगीर विधानसभा क्षेत्र के सरबहदी हाई स्कूल मैदान में की, जबकि दूसरी सभा अस्थावां विधानसभा में जेडीयू उम्मीदवार जितेंद्र कुमार के समर्थन में हुई। दोनों सभाओं में नीतीश कुमार ने 2005 से पहले की राजद सरकार पर तीखा हमला बोला।

पहले बिहार अंधेरे में था- नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी, तब बिहार में अंधेरा था। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे, बिजली नहीं थी, शिक्षा-स्वास्थ्य का हाल खराब था। उन लोगों को 15 साल मिले, पर उन्होंने कुछ नहीं किया। अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया और बेटों को राजनीति में उतार दिया।

उन्होंने कहा कि हमने परिवार नहीं, बिहार के लिए काम किया। मुख्यमंत्री ने भीड़ से संवाद करते हुए कहा कि वे और उनकी पार्टी जनता के विकास के लिए समर्पित हैं, परिवारवाद के लिए नहीं। हमने अपने परिवार के लिए कभी कुछ नहीं किया। उन लोगों (राजद) ने पत्नी-बेटों के लिए किया। हमने केवल बिहार के लिए काम किया है। केंद्र का भी सहयोग मिला और राज्य में विकास की गंगा बही।

2005 से पहले और बाद का बिहार

नीतीश कुमार ने कहा कि जब वे 2005 में सत्ता में आए, तब बिहार अराजकता और भय के माहौल में डूबा हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। हमारी सरकार आने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ। 2006 में हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई और 2016 में 60 साल से पुराने हिंदू मंदिरों की भी घेराबंदी कराई ताकि कोई विवाद न हो। हमने हिंदू-मुस्लिम सबके लिए समान रूप से काम किया।

1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य

रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा 2020 में हमने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। अब 10 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और 40 से 50 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है। आने वाले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है।

राजगीर में कौशल किशोर के लिए मांगा समर्थन

राजगीर की सभा में नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रत्याशी कौशल किशोर के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि विकास की गति बनाए रखने के लिए जनता को एनडीए का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार के सहयोग से बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

यह भी पड़ेंः ‘बिहार में सब बा…!’ सीवान में CM योगी का भोजपुरी अंदाज

अस्थावां में जेडीयू प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के पक्ष में जुटाई भीड़

अस्थावां में आयोजित जनसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने गांव-गांव में सड़कें बनाई, बिजली दी, स्कूल खोले और अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की। पहले लोग शिकायत करते थे कि अंधेरा है, अब हर घर में बिजली है। पहले लोग डर से घर से नहीं निकलते थे, अब हर गांव में शांति है। सभा में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने फिर नीतीश कुमार के नारे लगाए।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.