भारत–ईयू सहयोग को नई रफ्तार- तीन मंत्री जाएंगे ब्रुसेल्स, FTA पर होगा फोकस

Share This Article:

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही भारत–यूरोपीय संघ (ईयू) ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल की बैठक में भाग लेने के लिए ब्रुसेल्स जाएंगे।पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि यह संवाद हाल ही में संपन्न भारत–ईयू मुक्त व्यापार समझौते का पूरक साबित होगा और इसके प्रभावी क्रियान्वयन में मदद करेगा।

तीन मंत्री करेंगे बैठक

17वें टॉय बिज इंटरनेशनल बी2बी एक्सपो के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि तीनों मंत्री यूरोपीय आयोग के साथ बैठक करेंगे।
गोयल ने कहा, हमारा प्रयास है कि यह बैठक एफटीए का पूरक बने, जिससे इसके कार्यान्वयन के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों का समाधान किया जा सके और दोनों पक्षों को अधिकतम लाभ मिल सके।उन्होंने आगे बताया कि ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के माध्यम से भारत और ईयू के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और मजबूत सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग और अधिक सुदृढ़ होगा। यह मंच एफटीए को प्रभावी रूप से लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अन्य व्यापार समझौतों पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत–कनाडा मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। भारतीय वार्ताकारों की एक टीम सोमवार को कनाडा जाएगी, और सरकार का लक्ष्य अगले छह महीनों में इस समझौते को अंतिम रूप देना है।

बातचीत जारी है

पेरू के साथ प्रस्तावित एफटीए पर उन्होंने संकेत दिया कि कुछ उत्पादों को बाजार में प्रवेश देने से जुड़े मुद्दों के कारण यह समझौता फिलहाल जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है।इज़राइल के साथ व्यापार समझौते पर उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद बातचीत जारी है, हालांकि इसकी गति धीमी है। स्थिति सामान्य होने पर वार्ता में तेजी आने की उम्मीद है।टॉय बिज इंटरनेशनल बी2बी एक्सपो को संबोधित करते हुए गोयल ने भारतीय खिलौना निर्माताओं से वैश्विक बाजार में अवसरों का लाभ उठाने की अपील की और अगले चार वर्षों में खिलौना निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखने को कहा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार खिलौनों के गुणवत्ता मानकों में किसी भी तरह की ढील नहीं देगी और भारतीय उत्पादों के लिए सख्त गुणवत्ता नियम लागू रहेंगे।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.