बेतिया: नरकटियागंज से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी रश्मि वर्मा, बोलीं- जनता ही सहारा

नरकटियागंज सीट से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने टिकट कटने के बाद बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। जानें सीट का जातीय समीकरण, इतिहास और चुनावी नतीजों पर संभावित असर।

Share This Article:

बेतिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। नरकटियागंज से मौजूदा विधायक रश्मि वर्मा ने टिकट कटने के बाद बगावत कर दी है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने 20 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करने की बात कही है।

जनता का मिला समर्थन- रश्मि वर्मा

मीडिया से बातचीत में रश्मि वर्मा ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला है। साथ ही आरोप लगाया कि कुछ अंदरूनी लोगों की साजिश के कारण उनका टिकट काटा गया। उन्होंने दावा किया कि नरकटियागंज सीट एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेंगी। आपको बता दें कि रश्मि वर्मा 2015 में टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी हैं।

बीजेपी ने 16 अक्टूबर को अपनी तीसरी और अंतिम उम्मीदवार सूची जारी करते हुए नरकटियागंज से रश्मि वर्मा के स्थान पर संजय पांडेय को टिकट दिया। जिससे नाराज होकर रश्मि वर्मा बागी हो गई है और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.