पटना/कटिहार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को कटिहार के भसना में हुंकार भरेगें । पीएम मोदी के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने आवागमन के रूट के डायवर्ट करने के साथ वाहन पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। करीब तीन सौ ट्रैफिक जवान और अधिकारियों को सुचारू और सुगम आवागमन के लिए लगाया गया हैं। कटिहार ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि कटिहार – पूर्णिया मुख्य मार्ग पर भसना के समीप होने वाले सभा के लिए दो ओर से लोग जनसभा में शिरकत करेगें जिसमें एक पूर्णिया की ओर से लोगों के पहुँचने की संभावना है जबकि दूसरा शहर की ओर से भीड़ जुटेगी। पूर्णिया की ओर से आने वाले लोगों के लिए गोविंदपुर के समीप तक अपने वाहन से आ सकेगें। जिसके बाद उन्हें वाहन को पार्किंग में लगाकर कार्यक्रम स्थल तक जाएगें जबकि दूसरी ओर शहर की ओर से आने वालों लोगों को लेलहा चौक के समीप तक पहुँचकर वाहन को पार्किंग में लगाना हैं। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के रूट को डायवर्ट किया गया हैं….।
पीएम का रोड शो
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरा और नवादा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह पटना में 2.8 किलोमीटर का रोड शो भी करेंगे। इस रोड शो के ज़रिए पीएम मोदी पटना की सभी 14 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा और पटना के प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ेगा। रोड शो शाम 5 बजे शुरू होने की उम्मीद है। पूरे रास्ते में दस स्वागत स्थल बनाए जा रहे हैं, जहाँ प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-‘बिहार का भविष्य तय करेगा ये चुनाव, जंगलराज नहीं लौटने देंगे’
नीतीश का रोड शो
दिनकर चौक से शुरू होकर पीएम मोदी का रोड शो गांधी मैदान स्थित उद्योग भवन में समाप्त होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम के रोड शो में शामिल नहीं होंगे। वह आज मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा और मधेपुरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। चार नवंबर को पीएम मोदी बिहार की महिलाओं से ऑनलाइन संवाद करेंगे, जबकि पहले चरण के मतदान के दिन यानी छह नवंबर को वह अररिया के गलपुर हवाई अड्डा मैदान और फारबिसगंज में जनसभा करेंगे।
कटिहार से रजनीश कुमार की रिपोर्ट



