प्रदुषण पर दिल्ली सरकार सजग, मंत्री सिरसा ने किया निरीक्षण

रेखा सरकार दिल्ली में सर्दियों के मौसम में प्रदूषण रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर सारी जरूरी उपाय कर रही है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज आनंद विहार बस टर्मिनल क्षेत्र का दौरा किया...

Share This Article:

नई दिल्ली: रेखा सरकार दिल्ली में सर्दियों के मौसम में प्रदूषण रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर सारी जरूरी उपाय कर रही है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज आनंद विहार बस टर्मिनल क्षेत्र का दौरा किया और वहां धूल नियंत्रण, ट्रैफिक जाम और सड़क मरम्मत के कार्यों की समीक्षा की।

धूल नियंत्रण का काम जारी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में, दिल्ली सरकार ने सर्दियों के दौरान प्रदूषण रोकने के लिए अपने विंटर ऐक्शन प्लान को और प्रभावी कर रही है। दिल्ली के 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट्स पर लगातार निगरानी, सख्त कार्रवाई और वैज्ञानिक तरीकों से धूल नियंत्रण का काम जारी है।

आनंद विहार बस टर्मिनल का दौरा

इसी कड़ी में आज उन्होंने आनंद विहार बस टर्मिनल हॉटस्पॉट का दौरा किया। यह क्षेत्र दिल्ली के प्रमुख पॉल्यूशन हॉटस्पॉट्स में से एक है। उन्होंने मौके पर जाकर धूल नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क मरम्मत के कामों का जायजा लिया। मंत्री ने आनंद विहार के मुख्य सड़क से जुड़ी हुई सर्विस रोड को भी यातायात अनुकूल बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने DPCC द्वारा लगाए गए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली देखी और अधिकारियों से रिपोर्ट ली।

न लगे जाम

सिरसा ने निरिक्षण के बाद DPCC, PWD और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्लिप रोड पर अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मी तैनात किए जाएं ताकि जाम न लगे और बसें केवल निर्धारित रूट पर ही रुकें। पीक ऑवर्स में मूवेबल एंटी-स्मॉग गन और मिस्ट स्प्रेयर लगाए जाएं।टूटी या कच्ची सड़कों और फुटपाथों की जल्द मरम्मत की जाए ताकि सड़क की धूल कम हो।

ये भी पढ़ें-दिल्ली विधानसभा ने 100 दिनों में NeVA को लागू कर बनाया रिकॉर्ड

हॉटस्पॉट की समस्या

सरकार की सक्रिय और समन्वित कार्यशैली को रेखांकित करते हुए सिरसा ने कहा कि “हर हॉटस्पॉट की समस्या अलग है और हमारी टीमें उन्हें वैज्ञानिक तरीके से सुलझा रही हैं। चाहे सड़क की धूल हो, ट्रैफिक प्रबंधन या औद्योगिक उत्सर्जन। हर स्तर पर सख्त निगरानी और सुधार चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में अशोक विहार, पंजाबी बाग और अन्य हॉटस्पॉट्स पर भी इसी तरह के निरीक्षण किए जाएंगे।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.