महिलाओं की यात्रा हो सुरक्षित : एलजी तरनजीत सिंह संधू

दिल्ली एलजी की समीक्षा बैठक में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में पिंक स्मार्ट कार्ड, सीसीटीवी, महिला पुलिस तैनाती और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को परिवहन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

महिलाओं की यात्रा हो सुरक्षित

बैठक में दिल्ली परिवहन विभाग, दिल्ली परिवहन निगम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन न केवल सुलभ होना चाहिए, बल्कि महिलाओं के लिए पूरी यात्रा स्टेशन से लेकर अंतिम गंतव्य तक पूरी तरह सुरक्षित भी होनी चाहिए।

बैठक में सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना की प्रगति, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, पैनिक बटन व्यवस्था, कंट्रोल रूम संचालन, बस मार्शल की तैनाती और बस संचालन में महिलाओं की भागीदारी की समीक्षा की गई। उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल बसों या अन्य वाहनों के अंदर ही नहीं, बल्कि उनके उतरने के बाद घर तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने कैब, ऑटो और ई-रिक्शा जैसे परिवहन साधनों को प्रणाली से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देशों में महिला सशस्त्र पुलिसकर्मियों की बसों में तैनाती, पिंक स्मार्ट कार्ड को सभी सार्वजनिक परिवहन साधनों में लागू करने, महिला ड्राइवरों और कंडक्टरों की संख्या बढ़ाने, और अंतिम मील कनेक्टिविटी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात शामिल रही। इसके अलावा निजी टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा सेवाओं में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित कारपूलिंग व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा की गई, ताकि यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। बैठक में दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और महिला-अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.