महात्मा गांधी की दिल्ली विधानसभा में उपस्थिति को किया गया याद

दिल्ली विधानसभा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित किया गया पुष्पांजलि समारोह। लाल बहादुर शास्त्री की निष्ठा और नेतृत्व पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत।

Share This Article:

महात्मा गांधी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी की 156वीं जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि समारोह में दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। समारोह में दिल्ली विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हुए जिन्होंने इन दूरदर्शी नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह को न केवल श्रद्धापूर्ण बनाया बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक भी बना दिया।

मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण के दो मार्गदर्शक स्तंभ थे। इस ऐतिहासिक विधानसभा में स्वयं महात्मा गांधी उपस्थित हुए थे, जिन्होंने दो बार कार्यवाही में भाग लिया, जिससे ये हॉल उनके स्थायी योगदान का मौन साक्षी बन गए है। शास्त्री ने हमें सादगी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प से राष्ट्र को बदलने का मार्ग दिखाया। उनका जीवन यह स्मरण कराता है कि सच्चा नेतृत्व जनसेवा और मातृभूमि के लिए बलिदान में निहित है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के अद्भुत शस्त्रों के साथ स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया, और लाखों लोगों को उपनिवेशवादी शासन के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनका अहिंसा और सत्याग्रह का सिद्धांत न केवल स्वतंत्रता के संघर्ष में देश को एकजुट किया बल्कि पूरी दुनिया के लिए शांति और न्याय का मार्गदर्शन भी बना। उनका दृष्टिकोण आज भी भारत को समानता, सद्भाव और समावेशी समाज निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है।

भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अपनी ईमानदारी, विनम्रता और अटूट संकल्प के लिए सदैव स्मरण किए जाते हैं। उनका नारा “जय जवान, जय किसान” देश की सुरक्षा और कृषि आत्मनिर्भरता दोनों के लिए प्रेरक बना। कठिन परिस्थितियों में उनका त्याग, निष्ठा और दूरदर्शी नेतृत्व राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक रहा जो आज भी नई पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

दिल्ली विधानसभा में आयोजित यह समारोह न केवल भारत के इन दो महानायकों को श्रद्धांजलि देने का अवसर था, बल्कि उनके आदर्शों–सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा भावना–को आत्मसात करने का संकल्प भी था। विधानसभा ने इस अवसर पर यह संकल्प दोहराया कि गांधी और शास्त्री की विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को निरंतर सुदृढ़ किया जाएगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.