अमेठी में तेंदुए का आतंक, दो को किया घायल, दहशत में ग्रामीण

यूपी के अमेठी में तेंदुए के आंतक से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए हैं। प्रशासन अभी उसको पकड़ने में नाकाम रहा है।

Share This Article:

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के भैंदपुर गांव में शनिवार को एक तेंदुए के आतंक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। सुबह से शुरू हुआ तेंदुए और प्रशासन के बीच आंखमिचौली का खेल देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान तेंदुए ने गांव में तांडव मचाया, जिसके हमले में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों में भय का माहौल
भैंदपुर गांव की महिलाओं ने बताया कि तेंदुआ सुबह से ही घरों में घुस रहा है, सामान तहस-नहस कर रहा है और पशुओं को नुकसान पहुंचा रहा है। सुबह से तेंदुआ आतंक मचा रहा है। हमने अपनी बकरियों को घर में बंद कर रखा है, लेकिन हम खुद बाहर खड़े हैं। प्रशासन के लोग सिर्फ फोटो खींच रहे हैं, कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
एक अन्य महिला ने बताया, तेंदुआ बार-बार हमारे घर में घुस रहा है। सामान खा रहा है, लेकिन प्रशासन खाली हाथ आया है। अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके छोटे-छोटे बच्चे डरे हुए हैं और कई परिवार अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं। एक महिला ने कहा, हमने अपने भाई को बुलवाया है ताकि बच्चों को मायके भेज सकें।
तेंदुए के हमले में दो घायल सुबह से तेंदुए ने दो लोगों पर हमला किया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव में तेंदुए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम घूमता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने प्रशासन की लापरवाही को और उजागर किया है।

प्रशासन का दावा सर्च अभियान जारी
मामले पर एडीएम मुसाफिरखाना अभिनव कन्नौजिया ने बताया, वन विभाग की टीम मौके पर है और जाल समेत सभी उपकरणों के साथ तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी है। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद, ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी है और देर शाम तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया।

ग्रामीणों की मांग
गांववासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी मांग है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, रात में गश्त की व्यवस्था की जाए और घायलों को उचित इलाज के साथ मुआवजा प्रदान किया जाए। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
तेंदुए के गांव में घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने ग्रामीणों की चिंता को और बढ़ा दिया है। इस वीडियो में प्रशासन की निष्क्रियता साफ झलक रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की अपील की है ताकि गांव में शांति बहाल हो सके।

Ashutosh Mishra

mishutosh@yahoo.co.in

Lorem Ipsum Dolor sit amet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.