नई दिल्ली: अगर आपके बुजुर्ग माता-पिता, बच्चा या कोई प्रियजन बिहार की सैर पर निकलेंगे, तो आप हजारों किलोमीटर दूर बैठे-बैठे उनकी सेहत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी रियल टाइम में पा सकेंगे। पटना की स्टार्टअप कंपनी एक्सप्रेस अर्थ ने देश का पहला पूरी तरह स्वदेशी ‘हेल्थ +लोकेशन ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर’ विकसित किया है। बहुत जल्द ही इसका इस्तेमाल लोग अपने खास टूर पैकेज ‘सफरनामा बिहार’ में कर सकेंगे। ये डिवाइस हर पल आपकी सेहत और नींद की क्वालिटी को मॉनिटर करेगा।
परेशान होने की जरूरत नहीं
आपको अपने काम से छुट्टी नहीं मिल रही है और आपके माता-पिता तीर्थयात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप उन्हें भरोस के साथ रामायण टूर पर भेज सकते है। आप अपने घर या दफ्तर बैठे अपने मोबाइल से उन्हें हर समय मॉनिटर कर सकते हैं। दरअसल एक स्वदेशी स्टार्ट अप कंपनी ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है जो मोबाइल में इंस्टॉल होते ही बुजुर्ग माता-पिता या आपके प्रियजन की हर गतिविधि को मॉनिटर करने में सक्षम है। अगर आप उन्हें ‘सफरनामा बिहार’ टूर पर भेजना चाहते है तो एक्सप्रेस अर्थ नाम की यह कंपनी सुविधा दे रही है।
एक्सप्रेस अर्थ कंपनी अपने दसवें स्थापना दिवस पर आईआरसीटीसी की तरह ही टूर पैकेज तैयार किया है। जिसमें बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने का खाका तैयार किया है। कंपनी की डायरेक्टर वसुधा श्रीवास्तव का कहना है कि निडर होकर आप इस टूर पैकेज में अपने पेरेंट्स को दर्शनीय स्थलों पर भेज सकते है। ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर से उन्हें चौबीस घंटे सातों दिन मॉनीटर कर सकता है। इस पैकेज में डॉक्टर की उपलब्धता के साथ ही टेक्निशियन भी मौजूद रहेंगे। ताकि अगर किसी की सेहत खराब होती है तो उनकी देखभाल कर सके।

Basudha Shrivastav is the Co-Founder & COO of Expressearth, a tech-driven leader with over a decade of entrepreneurial experience in travel, MICE, and enterprise automation. She is known for building scalable digital solutions, empowering teams, and driving innovation across sectors.
विदेश में इवेंट स्वदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित
वसुधा बताती है कि पेरेंट्स के लिए छुट्टी नहीं निकाल पाने वाले इसकी सुविधा ले सकते है। कंपनी भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास करती है। विदेशों में इवेंट का आयोजन कर भारत में दर्शनीय स्थान घूमने के लिए प्रेरित करती है। उन्हें अब बताया जाता है कि सिविल एविएशन के प्रयास से अब भारत के मेट्रो शहर के साथ ही दरभंगा, इंदौर, बरेली, जेवर समेत अन्य जगहों पर भी एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है। लिहाजा कम समय में अब अधिक से अधिक दर्शनीय स्थलों की सैर के लिए लोग जा सकते है।
एक्सप्रेस अर्थ की दसवीं वर्षगांठ
एक्सप्रेस अर्थ अपना दसवीं वर्षगांठ गुरुग्राम स्थित होटल एंड रेजिडेंस में शाम सात बजे मनाने का ऐलान किया है जहां सफरनामा बिहार के लिए प्रोग्राम का लांच किया जाएगा। इस मौके पर कई कॉरपोरेट जगत के और सामाजिक कार्यकर्ता वह अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

Himanshu Narula is a dynamic professional known for his strategic mindset, strong relationship-building skills, and ability to drive results in fast-paced environments. With a keen eye for detail and a passion for operational excellence, he excels in creating sustainable processes and delivering high-quality client experiences.
रामायण से जुड़े हर दर्शनीय स्थल पर घूमने का मौका
आप बिहार के हीरो पट्टी से वाकिफ नहीं होंगे। यह स्थल माता अहिल्या से जुड़ा है। इसी तरह वाल्मीकि नगर से आप जरूर वाकिफ होंगे लेकिन यहां माता सीता सिलवट और पत्थर पर जड़ी-बूटियों से औषधि तैयार करती थी यह कम लोगों को ही पता है। यहां वह सिल-पत्थर अभी मौजूद है। महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में जितना वक्त लव-कुश के साथ गुजारा उसका साक्ष्य भी है। ‘सफरनामा बिहार’ टूर के दौरान वह हर दर्शनीय स्थल घूमने का मौका मिलेगा जहां पहुंचना बेहद ही कठिन रहा है। एक्सप्रेस अर्थ ने इसी तरह से अपना टूर प्लान तैयार किया है। जल्द ही ‘सफरनामा बिहार’ की बुकिंग शुरू होने वाली है। अगर आप भी अपने परिवार को बिहार की सैर कराना चाहते हैं बिना एक पल की चिंता के, तो यह आपके लिए सबसे सुरक्षित और भावुक विकल्प होने वाला है।



