देश में ऊर्जा सुरक्षा दिखायेगा कोल इंडिया का पवेलियन

भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में आज केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के पवेलियन का उद्घाटन किया

Share This Article:

नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2025 में आज केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के पवेलियन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्रालय और कोल इंडिया के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कोल इंडिया का यह पवेलियन देश की ऊर्जा सुरक्षा, नई तकनीकों और सतत विकास की दिशा में कंपनी के किए जा रहे कामों को लोगों के सामने पेश कर रहा है। यहां खुली खदान में होने वाले खनन की प्रक्रिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल और कंपनी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की झलक दिखाई जा रही है। AI की वजह से खनन से जुड़े कामों में सुरक्षा और दक्षता बढ़ने की जानकारी भी दी गई।

*पवेलियन एक ऐसा खास स्टॉल या सेक्शन होता है, जहाँ कोई संस्था, राज्य, कंपनी या विभाग अपनी चीजें दिखाता है।

कोल गैसीफिकेशन तकनीक पर रहा फोकस

पवेलियन के एक महत्वपूर्ण हिस्सा कोयला मंत्रालय की कोयला गैसीफिकेशन पहल को प्रदर्शित करता है, जो स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी की दिशा में भारत के संक्रमण का एक प्रमुख साधन है। इसके अलावा CSR गतिविधियों और इको-टूरिज्म जैसी पहलें भी पवेलियन का अहम हिस्सा रहीं। साथ ही कोल इंडिया की लिथियम और कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के अधिग्रहण की रणनीति भी प्रदर्शित की गई है, ताकि भारत की इन खनिजों पर आयात निर्भरता कम की जा सके।

आईआईटीएफ को कोल इंडिया हितधारकों, उद्योग जगत और आम जनता से जुड़ने का एक बड़ा मौका मान रहा है। मंत्रालय और कंपनी का कहना है कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) के बारे में

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) भारत का सबसे बड़ा और सबसे पुराना व्यापार मेला है। इसका आयोजन 1979 में शुरू हुआ था। इसे भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) आयोजित करता है, जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन काम करता है। आज IITF दुनिया के सबसे बड़े बहु-क्षेत्रीय व्यापार मेलों में शामिल है और हर साल लाखों लोग इसमें आते हैं। यह उद्यमियों, किसानों, हस्तशिल्प कलाकारों, स्टार्टअप और उद्योग जगत के लिए एक बड़ा मंच बन चुका है।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.