पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीएम प्रत्याशियों के प्रचार को धार देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेडी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। आज गुरुवार को जेपी नड्डा ने औरंगाबाद के गोह में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘RJD का मतलब है- रंगदारी, जंगलराज, दादागिरी।’ नड्डा ने नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा जो लोग नौकरी के लिए जमीन ले लेते हैं, वो क्या आपको नौकरी देंगे? जो लोग मां-बहनों की इज्जत नहीं कर सकते, वो क्या आपको सुरक्षा देंगे?
एनडीए सरकार की उपजब्धियां गिनाईं
नड्डा ने विकास के मुद्दे पर एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा विकास एनडीए के साथ और विनाश महागठबंधन के साथ है, ये साफ दिखता है। आज बिहार प्रगति के रास्ते पर तीव्र गति से चल पड़ा है। एनडीए सरकार में सड़क हो, रेल हो, बिजली हो, हर क्षेत्र में, हर दृष्टि से विकास को पटरी पर लाते सबने देखा है।’
बिहार की गोह विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधन। https://t.co/OfNDOr1I9R
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 23, 2025
सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक विकास हुआ
उन्होंने कहा, ‘पिछले 10 सालों में बिहार के लिए रेल का बजट 10 गुना बढ़ा दिया गया है। सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक बिहार में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है। नड्डा ने नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘जो लोग नौकरी के लिए जमीन ले लेते हैं, वो क्या आपको नौकरी देंगे? जो लोग मां-बहनों की इज्जत नहीं कर सकते, वो क्या आपको सुरक्षा देंगे।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने डाले हथियार!, तेजस्वी को बनाया CM फेस, साहनी होंगे डिप्टी सीएम
आरजेडी लाना चाहती है गुंडाराज
आरजेडी पर गुंडाराज लाने की मंशा का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा, ‘दूसरी ओर, लालू-तेजस्वी अपने कुशासन के बारे में एक शब्द नहीं बोलते। इस चुनाव में इन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर ये साबित कर दिया है कि आज भी ये गुंडाराज लाने के लिए लालायित हैं।
बिहार से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि मेरा जन्म भी बिहार के पटना में हुआ है। मैंने बचपन के 20 साल बिहार में गुजारे हैं। इसलिए मुझे वो अंधकार का युग भी मालूम है और आज ये उजाले का युग भी देख रहा हूं।



