दिल्ली विधानसभा सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण 2 फरवरी से संत परमानंद अस्पताल में

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा यह प्रक्रिया पूरी तरह से मौजूदा सरकारी मानदंडों के अनुसार होगी, इसमें कोई विशेष सुविधा या रियायत नहीं दी जाएगी। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण निवारक स्वास्थ्य सेवा और संस्थागत उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण अंग है।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि दिल्ली विधानसभा के सभी वर्तमान माननीय सदस्यों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण 2 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक संत परमानंद अस्पताल कश्मीरी गेट में कराया जाएगा। यह परीक्षण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार की मौजूदा स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत किया जाएगा। इसमें कोई विशेष सुविधा या रियायत नहीं दी जाएगी।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण निवारक स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह सार्वजनिक संस्थानों के सुचारु, निरंतर और प्रभावी संचालन में सहायक होता है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की प्रारंभिक पहचान संभव होती है, जिससे भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक नियमित वार्षिक प्रक्रिया है, जो स्वास्थ्य महानिदेशालय दिल्ली सरकार द्वारा अधिसूचित योजना के अनुसार संचालित की जा रही है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की नई सुविधा, विशेष रियायत या अतिरिक्त लाभ शामिल नहीं किया गया है। सभी परीक्षण निर्धारित सरकारी मानकों, प्रक्रियाओं और सीमाओं के अनुसार ही किए जाएंगे।

अस्पताल निर्देश दिए गए हैं कि सदस्यों को कैशलेस स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान करे

संत परमानंद अस्पताल, जो द्वारा अधिकृत और सूचीबद्ध है, को प्रशासनिक सुविधा और निकटता को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। अस्पताल से अनुरोध किया गया है कि वह योजना के अंतर्गत पात्र सदस्यों को कैशलेस स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान करे।

सभी सदस्य निर्धारित अवधि के भीतर अपना स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करें

जहां सरकारी अधिकारियों के लिए वार्षिक मूल्यांकन अथवा स्वास्थ्य परीक्षण का प्रावधान है, वहीं दिल्ली विधानसभा के सदस्यों के लिए यह वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण मौजूदा जीएनसीटीडी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत, अध्यक्ष की पहल पर, एक समान एवं विशिष्ट व्यवस्था के रूप में किया जा रहा है। इस व्यवस्था के अंतर्गत आयु की परवाह किए बिना सभी सदस्यों, जिनमें 40 वर्ष से कम आयु के सदस्य भी शामिल हैं, को वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण के दायरे में लाया गया है। इससे सभी सदस्यों को समान रूप से निवारक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपना वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि यह प्रक्रिया नियमानुसार और सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.