बिहार: HAM ने सभी 6 उम्मीदवारों को किया ऐलान, दीपा कुमारी इमामगंज से उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी को इमामगंज से टिकट मिला।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है। गठबंधन के सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपने हिस्से की सभी 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हम (HAM) को गठबंधन में 6 सीटें मिली हैं, और पार्टी ने इन सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

गयाजी की महत्वपूर्ण इमामगंज विधानसभा सीट से दीपा कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है। दीपा कुमारी, जीतन राम मांझी की बहू हैं और उन्होंने इस सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी, जिससे यह सीट मांझी परिवार के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है। इससे पहले, भाजपा ने भी अपने हिस्से की 71 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

‘हम’ के अध्यक्ष जीतन राम मांझी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:-

  1. इमामगंज (गयाजी): दीपा कुमारी
  2. कुटुंबा: मलन राम
  3. टिकारी: अनिल कुमार
  4. बाराचट्टी: ज्योति देवी
  5. अतरी: रोमित कुमार
  6. सिकंदरा: प्रफुल्ल कुमार मांझी

एनडीए के सीट बंटवारे के तहत, भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) दोनों को 6-6 सीटें मिली हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.