पंचतीर्थ यात्रा पर आए 141 श्रद्धालुओं का दिल्ली में भव्य स्वागत

पंच तीर्थ यात्रा से लौटे 141 श्रद्धालुओं का दिल्ली में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया, जहां उनकी आध्यात्मिक यात्रा को श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ सम्मानित किया गया।

Share This Article:

नई दिल्ली। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकली पंचतीर्थ यात्रा के दौरान पंजाब से आए 141 श्रद्धालुओं का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया।दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।यह जत्था पंजाब से यात्रा प्रारंभ कर मध्य प्रदेश के महू, महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई होते हुए दिल्ली पहुँचा है।

यात्रा आंदोलन है

यात्रा के दौरान श्रद्धालु डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थ स्थलों का दर्शन कर रहे हैं।मोहन लाल गिहारा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक या सामाजिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह “समता, मुक्ति और मानवता” के विचार को आगे बढ़ाने वाला एक आंदोलन है।उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में श्रद्धालु योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसके बाद अलीपुर रोड स्थित डॉ. अंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थ का दर्शन करेंगे। इसके बाद वे भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉल के माध्यम से लंदन स्थित पंचतीर्थ से भी जुड़ेंगे।कार्यक्रम में मोर्चा के अधिवक्ता लाजपत राय, मनोज कुमार और रूपेश मेहरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मोहन लाल गिहारा ने कहा कि देश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत को सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पंचतीर्थ स्थलों का विकास किया गया है, जिससे उनकी स्मृति और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देशभर से बाबा साहेब के अनुयायी इस प्रकार की यात्राओं के माध्यम से उनके संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाएंगे।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.