नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित गुरमति कैंपों का इस वर्ष शानदार समापन हुआ। गर्मियों की छुट्टियों में आयोजित इन कैंपों में लगभग 148 स्थानों पर करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने भाग लेकर गुरमति शिक्षा प्राप्त की।दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि धर्म प्रचार विंग के चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर और उनकी टीम के प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा।
बढ़ रही है विद्यार्थियों की भागीदारी
नेताओं ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इन कैंपों में भागीदारी लगातार बढ़ी है—2022 में 4 हजार, 2023 में 9 हजार, 2024 में 12 हजार, 2025 में 16 हजार और 2026 में यह संख्या बढ़कर 20 हजार से अधिक हो गई।इन कैंपों में विद्यार्थियों को गुरु इतिहास, सिख परंपराएँ, गुरुओं के संघर्ष और मार्शल इतिहास की जानकारी दी गई। विशेष रूप से तैयार की गई पुस्तकों के माध्यम से बच्चों को धार्मिक और ऐतिहासिक शिक्षा प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इन कैंपों में भाग लेने वाले विद्यार्थी भविष्य में न केवल इन आयोजनों का संचालन करेंगे, बल्कि आगे चलकर गुरुद्वारा प्रबंधन की जिम्मेदारियाँ भी संभालेंगे।समापन समारोह का आयोजन भाई लखी शाह वणजारा हॉल, गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।



