‘हार गया तो दोबारा चुनाव नहीं लडूंगा’- गोपाल मंडल, निर्दलीय प्रत्याशी

गोपालपुर (भागलपुर) से निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मंडल चुनाव प्रचार में हुए इमोशनल। चार बार के पूर्व JDU विधायक ने कहा, "जीत गया तो नीतीश कुमार से कहूंगा, अब मैं एकलव्य हूँ, जो करना है करें।" हारने पर दोबारा चुनाव न लड़ने की कसम खाई।

Share This Article:

भागलपुर: गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के चार बार के पूर्व विधायक और अब निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मंडल चुनाव प्रचार के दौरान भावुक हो गए। लक्ष्मीनिया गांव में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। गोपाल मंडल ने गांव के लोगों से कहा कि लक्ष्मीनिया गांव से उनका गहरा लगाव है और गांव से उनका पुराना संबंध रहा है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा- सब कुछ ठीक है, मैं इस इलाके में किसी का विरोध नहीं करूंगा, इसीलिए आप लोग हमें 100% वोट करिए ताकि हम चुनाव जीत सकें। निर्दलीय लड़ने की स्थिति पर भावुकता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे इस बार निर्दलीय चुनाव हार जाते हैं, तो वह दोबारा कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस इलाके को उनके जैसा विधायक फिर कभी नहीं मिलेगा।

नीतीश कुमार और ‘एकलव्य’ का जिक्र

गोपाल मंडल ने अपनी बात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में जाना नहीं चाहते थे और न ही जाना चाहते हैं, इसलिए वह हमेशा नीतीश कुमार का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ हम जुड़े हैं, उसके बाहर हम रह ही नहीं सकते हैं। आप लोग हमें नीतीश कुमार से टूटने नहीं देंगे, हम कड़ी मेहनत करेंगे।

गोपाल मंडल ने लोगों से कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं, तो वह सीधे नीतीश कुमार के पास जाएंगे और उनसे कहेंगे, उस टाइम में हम आपका अर्जुन था, अभी हम जीत कर एकलव्य हैं। क्या चाहते हैं? अंगूठा काट देना, क्या चाहते हैं गर्दन उतार देना? जो करना है कीजिए, लेकिन मैं आपके साथ हूं। उन्होंने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से जीत जाएंगे, तभी तो वह चुनौती भरे शब्द कह पाएंगे।

पूर्व में जदयू से चार बार के विधायक रहे गोपाल मंडल ने ये शब्द लक्ष्मीनिया गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान वहां के स्थानीय लोगों से कहे। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.