भागलपुर: निर्दलीय पर्चा भरने के बाद फूट-फूटकर रोए गोपाल मंडल

भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू के बागी नेता गोपाल मंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट के फेरबदल में 3 करोड़ का खेल हुआ है और दो-चार लोगों ने उनका टिकट कटवाया। मंच पर भावुक होकर कहा – हम जीतेंगे और जीतकर ही नीतीश कुमार के पास जाएंगे।

Share This Article:

भागलपुर: भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। जदयू के बागी नेता और पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने शनिवार (18 अक्टूबर, 2025) को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन पर जेसीबी से फूल बरसाए। मंच पर गोपाल मंडल भावुक नजर आए और अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनका चुनाव जीतना तय है।

जीतकर ही नीतीश कुमार के पास जाएंगे- मंडल

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव हम जीतेंगे और जीतकर ही नीतीश कुमार के पास जाएंगे। जनता से अपील है कि हमें सही मायनों में समर्थन दें। भले ही अन्य को पार्टी का सिंबल मिल गया हो, हमारा मार्गदर्शन जनता के समर्थन से ही तय होगा। हमारा चुनाव प्रचार पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ होगा, कोई हुड़दंग नहीं होगा। टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के दो-चार भूचाल लोगों ने मेरा टिकट कटवाया। टिकट के फेरबदल में तीन करोड़ का खेल हुआ है।

15 हजार वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य

गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि पहले जब उन्हें जदयू का सिंबल मिलने की उम्मीद थी, तब उनका दावा था कि वे 35 हजार वोटों से जीतेंगे। अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वे 15 हजार वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य रख रहे हैं। अपने प्रतिद्वंदी बुलो मंडल के बारे में उन्होंने कहा कि उनके सामने लड़ने में कोई चुनौती नहीं है।

जब उनसे मंच पर भावुक होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि क्यों नहीं भावुक होना चाहिए? नीतीश कुमार ने हमें टिकट नहीं दिया, और यही वजह है कि आंसू निकल आए। हमारा रास्ता वही है, जहां जनता का विश्वास और समर्थन है।

बता दें कि गोपाल मंडल अपने अतरंगी और विवादित बयानों के कारण लंबे समय से पार्टी में आलोचना के शिकार रहे हैं। मीडिया के सामने लगातार अनर्गल बयान और पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणियों की वजह से उनका टिकट काट दिया गया।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.