दिल्ली में पहली बार ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर

कपिल मिश्रा ने कहा दिल्ली में पर्यटन मुख्‍य रूप से ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों पर केंद्रित रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों ने ग्लोबल वाइल्ड लाइफ को अनदेखा किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली के संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा दिल्ली में ईको टूरिज्म और वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं जिसको पूर्ववर्ती सरकारों ने पूरी तरह अनदेखा किया हुआ था। दिल्ली में अब एक ऐसी सरकार आई है जो इस शहर में वाइल्ड लाइफ और इको-टूरिज्म को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कपिल ने यह बात शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब आफ इंडिया में ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर-2025 के उद्घाटन के अवसर पर कहा। मिश्राा ने कहा यह आयोजन शहर में वन्यजीव और पारिस्थितिकी पर्यटन की संभावनाओं को बढावा देगा।

10 से 12 अक्टूबर तक चलेगा

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आज ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर-2025 का आयोजन किया गया। 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस वाइल्ड लाइफ फेयर के आयोजन में दिल्ली पर्यटन विभाग अहम् भूमिका निभा रहा है। आज कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

कपिल मिश्रा ने कहा दिल्ली में इस तरह का 3 दिवसीय कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया, जब कार्यक्रम आयोजक मुझसे मिलने आए तो मैं इस आयोजन को लेकर बहुत उत्साहित नजर आया और हमने तय किया कि इसे एक एनुअल फेयर बनाया जाए। दिल्ली में ईको टूरिज्म और वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं जिसको पूर्ववर्ती सरकारों ने पूरी तरह अनदेखा किया हुआ था। दिल्ली में अब एक ऐसी सरकार आई है जो इस शहर में वाइल्ड लाइफ और इको-टूरिज्म को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली में पक्षियों और स्तनधारियों की कई प्रजातियां हैं

कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में पक्षियों और स्तनधारियों (mammals) की अनेक प्रजातियों के साथ ही समृद्ध बायोडायवर्सिटी पार्क, यमुना रिवरबैंक और बड़ा रिज क्षेत्र है लेकिन पिछले दो-तीन दशकों से जैव विविधता और पर्यटन के इस पहलू को पूरी तरह से अनदेखा किया गया था। पर्यटन के नाम पर केवल लाल किला और क़ुतुब मीनार जैसे जगहों पर ही फोकस किया गया लेकिन दिल्ली सरकार पर्यटन के इन अनछुए क्षेत्रों को भी टच कर रही है।

वाइल्ड लाइफ और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम होंगे

मंत्री कपिल मिश्रा ने कार्यक्रम में आगे कहा कि दिल्ली सरकार वाइल्ड लाइफ और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीकली वाक और अन्य तमाम कार्यक्रम आयोजित करायेगी जिसमें लॉजिस्टिक सहायता और वित्तीय संसाधन भी सरकार उपलब्ध कराएगी। अब समय आ गया है कि हम मिलकर एक योजना और रणनीति बनाएं और अगले दो-तीन वर्षों में दिल्ली को इको-टूरिज्म का हब बनाएं। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुसार आप जैसे प्रतिबद्ध लोगों के साथ मिलकर हम दिल्ली को इको-टूरिज्म का केंद्र बनाना है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.