त्योहारों पर सस्ते सफर का तोहफा

त्योहारों पर बीएसआरटीसी पीपीपी मोड में 50-60 सीटों की क्षमता वाली एसी, नॉन-एसी और एसी स्लीपर बसों का संचालन करने जा रहा है।

Share This Article:

पटना: प्रत्योहारी सीजन में बिहार लौटने वाले प्रवासी अब जेब पर बोझ डाले बिना सफर कर सकेगे। सरकार ने बस किराये में बड़ी राहत देते हुए यात्रियो को सब्सिडी देने का फैसला किया है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर अपने घर लौटने वाले बिहारवासियों के लिए राज्य सरकार ने विषेष इंतजाम किए हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के कई शहरों के लिए बस सेवा शुरू की है। खास बात यह है कि इन बसों के किराये पर बिहार सरकार यात्रियों को सब्सिडी दे रही है। यानी पहाले की तुलना में अब यात्रियों को कम किराया चुकान होगा।

त्योहारी सीजन के लिए इंतजाम

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम(बीएसआरटीसी) पीपीपी मोड में 50-60 सीटों की क्षमता वाली एसी, नॉन-एसी और एसी स्लीपर बसों का संचालन करने जा रहा है। ये बसें बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी। सरकार ने यात्रियों को राहत देते हुए बस किराया पर रियायत देने का फैसला किया है।

सस्ते सफर की सौगात

त्योहारी सीजन में भागलपुर-अंबाला रूट के लिए एसी स्लीपर बस के किराए पर सरकार 1,113 रुपये छूट देगी। बस का कुल भाड़ा 3,603 रुपये है, जिसमें से यात्रियों को मात्र 2,490 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी तरह नॉन-एसी बस के लिए 632 रुपये की छूट तय की गई है और यात्रियों को 1490 रुपये किराया देना होगा, जबकि बस का कुल भाड़ा 2,122 रुपये है।

पटना से दिल्ली का किराया

पटना से दिल्ली के लिए एसी बस के किराए पर सरकार 619 रुपये सब्सिडी वहन करेगी। एसी बस का कुल किराया 1,873 रुपये है, जिसमें यात्री मात्र 1,254 रुपये देंगे। इसी तरह नॉन-एसी बस के किराए पर सरकार 394 रुपये छूट के रूप में देगी और यात्रियों को 1,133 रुपये किराया का भुगतान करना होगा, जबकि बस का वास्तविक किराया 1,527 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एसी स्लीपर बस के कुल किराए पर सरकार 919 रुपये छूट देगी। बस का किराया 2,812 रुपये है, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे।

पांच राज्यों के लिए सस्ती बस सेवा

दिल्ली- अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल से बसें उपलब्ध होंगी।
हरियाणा-अररिया, पूर्णिया, मधुबनी, गया, मुजफ्फरपुर, पटना-अंबाला, गुरुग्राम और पानीपत के लिए बसें चलेंगी।
झारखंड-आरा, बिहारशरीफ, पटना, पूर्णिया-बोकारो, धनबाद, रांची, डाल्टनगंज, गुमला और हजारीबाग के लिए बस सेवा।
उत्तर प्रदेश छपरा, देवरिया, गया, किशनगंज, पटना-बलिया, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, सारनाथ और वाराणसी के लिए बसें।
पश्चिम बंगाल-औरंगाबाद, बेगूसराय, बेतिया, छपरा, फारबिसगंज, गया, गोपालगंज, हिसुआ, जोगबनी, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, पटना, ठाकुरगंज और वजीरगंज से कोलकाता, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर के लिए बसें । इन सभी शहरों से बसों का परिचालन रोजाना किया जाएगा।

टिकट बुकिंग शुरू मिल रही विशेष छूट

यात्रियों की सुविधा के लिए 1 सितंबर से बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in पर टिकट बुकिंग शुरू होगी। इससे 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी ।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.