HAM प्रत्याशी पर पथराव, हाथ टूटा; RJD पर हमला कराने का आरोप

Share This Article:

गयाजी: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच टिकारी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार देर शाम हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया, जिसमें उनका हाथ टूट गया। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए गए थे, इसी दौरान यह हमला हुआ। हमले के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। गुरुवार को एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्षों ने गया शहर स्थित एक निजी होटल में संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस हमले की कड़ी निंदा की और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला कराने का आरोप लगाया।

RJD पर लगाया हमला कराने का आरोप

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए HAM नेता डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा, ‘हमला होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राजद का सुनियोजित कारनामा है। अगर हमारे साथ सुरक्षा गार्ड नहीं होता तो शायद आज हम जीवित नहीं होते। हमलावरों के सिर पर राजद की हरी गमछी बंधी थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह राजद प्रायोजित हमला था।’ उन्होंने प्रशासन से तुरंत हमलावरों की गिरफ्तारी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

भागकर बचानी पड़ी जान

वहीं, जदयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें और अनिल कुमार को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। उन्होंने भी इस हमले को राजद की साजिश बताया।

एनडीए नेताओं ने की कड़ी निंदा

HAM के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा, और लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह मौजूद थे। इन सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं चुनाव प्रक्रिया को दूषित और भयग्रस्त बनाती हैं। एनडीए नेताओं ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और डॉ. अनिल कुमार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

‘एनडीए एकजुट है, मनोबल नहीं टूटेगा’

नेताओं ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और इस तरह की घटनाओं से उसका मनोबल टूटने वाला नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया में भाग लें। गया जिले की टिकारी सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा है, जहां एनडीए, राजद और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.