ट्रक से 25 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दशहरा और चुनाव को लेकर मद्यनिषेध विभाग सतर्क, भोजपुर में बड़ी कार्रवाई। ट्रक हरियाणा से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा है। भोजपुर से आमोद कुमार की रिपार्ट

Share This Article:

भाेजपुर: विधानसभा चुनाव से पहले शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का बिहार पुलस ने पर्दाफाश किया है।राज्य भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोजपुर जिले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग लगातार अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी व वाहन जाँच अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार को सूचना मिली कि एक ट्रक हरियाणा से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा है। सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रविवार की अहले सुबह, बक्सर-पटना फोरलेन पर स्थित दौलतपुर ओवरब्रिज के पास वाहनों की जाँच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी के दौरान सड़े-गले प्याज के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।

शराब को हरियाणा से पूर्णिया ले जाया जा रहा था।

पकड़े गए तस्करों की पहचान देवा राम, जसराज के रुप में हुई है। दोनों आरोपी बाड़मेर, राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेशा किया, जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, रवि कुमार, मद्यनिषेध सिपाही, सैप व होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्यनिषेध विभाग ने साफ किया है कि चुनाव व पर्व के मद्देनजर जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान और तेज किये जाएंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.