पीएम मोदी को गाली देने के मामले में तेजस्वी व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

तेजस्वी यादव और एक राजद विधायक पर पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माँ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पटना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share This Article:

पटना: पीएम मोदी की मां के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का मामला बिहार की राजनीति में तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजग विधायक पर प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माँ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पटना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बिहार भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी करने की शिकायत की है। आरोप है कि बिहार अधिकार यात्रा के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द कहे गए थे। इतना नहीं आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसी मुद्दे को लेकर प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।

भाजपा का महागठबंधन पर हमला

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिहार भाजपा ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब जनता से मुद्दों पर बहस नहीं कर पाते तो राजद और उसके साथी व्यक्तिगत टिप्पणी करने पर उतर आते हैं। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। पार्टी ने प्रशासन से भी मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पीएम मोदी की दिवंगत माता का अपमान किया है। उन्होंने बिहार की संस्कृति को फिर से तार-तार किया है। सभा में राजद के कार्यकर्ता जितनी गालियां दे सकते थे देते रहे। तेजस्वी यादव उन्हें प्रोत्साहित करते रहे।

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी ऐसा मामला सामने आया था

सम्राट चौधरी ने कहा कि इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला दरभंगा जिले में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सामने आया था, जहां मंच से प्रधानमंत्री की माता को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान में तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार अधिकार यात्रा को लेकर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चर्चा है कि वायरल वीडियो वही का है।

मुकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर कहा

राजद के विधायक मुकेश रोशन ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए फेसबुक पर लिखा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज महुआ में बिहार अधिकार यात्रा के दौरान जो भाषण दे रहे हैं वो मेरे Facebook पेज पर है सुन सकते हैं उसमें किसी भी कार्यकर्ता या कोई आदमी प्रधानमंत्री को गाली नहीं दिया है। भाजपा के लोग जो वीडियो वायरल कर रहे हैं उसमें तेजस्वी प्रसाद यादव के भाषण की आवाज भी नहीं है। ये वीडियो में ऑडियो तोड़ मरोड़ कर बदनाम करने की साजिश रची गई है।

पुलिस जुटी जांच में

गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने पुष्टि की है कि भाजपा नेता की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बयानबाजी की जांच के लिए जनसभा के वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.