छत्तीसगढ़: खुफिया सूचना के आधार पर सर्चिंग करने निकली डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की माओवादियों से बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़ हो गयी। महाराष्ट्र के बार्डर पर हुए इस मुठभेड़ में मद्देड़ एरिया का एरिया कमांडर आठ लाख का इनामी बुच अन्ना सहित छह माओवादी ढेर हो गये। बुधवार को सभी नक्सलियों के शव जिला मुख्यालय पर लाया गया।
आटोमेटिक हथियार और गोला व बारूद भी मिले हैं
यह एनकांउर मंगलवार को शुरु हुआ, जो काफी देर तक चलता रहा। पुलिस ने मंगलवार देर रात को शवों को इकट्ठा करना शुरु किया और बुधवार को बीजापुर लेकर पहुंचे। इसके बाद पता चला कि मुठभेड़ में एरिया कमांडर बुच अन्ना भी मारा गया है। मारे गये माओवादियों के पास से कई आटोमेटिक हथियार और गोला व बारूद भी मिले हैं।
पुलिस को खबर मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया में हार्डकोर माओवादी बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। वहां उनकी बैठक चल रही है। सूचना की पुष्टि के बाद मौके पर जवान पहुंचे। जवानों ने इलाके की घेराबंदी करने के बाद माओवादियों को ललकारा. नक्सलियों ने सरेंडर करने के बजाए जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में 6 नक्सली मौके पर ही मारे गए। संभावना जताई जा रही है कि कई माओवादी जख्मी हालत में मौके से भाग निकले।
इसको भी पढ़ें: माओवादियों के सात प्रदेश, कभी इन्हीं का चलता था आदेश
बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने कहा
यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारी सफलता से नक्सलियों के मनोबल पर गहरा असर पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह की संयुक्त कार्रवाई और तेज की जाएगी ताकि नक्सलियों के बचे हुए नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।



