सुबह 8 बजे से तय होगा बिहार का भाग्य!, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शुक्रवार 14 नवंबर को आएंगे। सुबह 8 बजे से 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट, फिर EVM से वोटों की गणना होगी। सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों मे अब महज कुछ ही घंटों का वक्त रह गया है। मतगणना शुक्रवार, 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए राज्य के 38 जिलों में 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से वोटों की गणना शुरू की जाएगी।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती

शुक्रवार सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। यह प्रक्रिया स्कैनर के जरिए पूरी की जाएगी। अगर किसी कारणवश पोस्टल बैलेट की गिनती 8:30 बजे तक समाप्त नहीं होती है, तब भी EVM से वोटों की गिनती भी साथ-साथ शुरू कर दी जाएगी।

हर राउंड में 14 EVM की गिनती

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। एक राउंड में 14 EVM की गिनती की जाएगी, जिसके लिए 14 टेबल लगाए गए हैं।

रैंडमाइजेशन से तय होगी ड्यूटी

मतगणना शुरू होने से पहले सुबह 6 बजे रैंडमाइजेशन प्रक्रिया होगी। इसी प्रक्रिया से तय किया जाएगा कि किस अधिकारी की ड्यूटी किस टेबल पर होगी। यह व्यवस्था पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए की जाती है।

वीवीपैट और सुरक्षा व्यवस्था

गिनती के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत की स्थिति में संबंधित बूथ की VVPAT (Voter Verifiable Paper Audit Trail) पर्चियों की भी गिनती की जाएगी। अगर फॉर्म 17C और EVM डेटा में कोई असमानता पाई जाती है, तो भी वीवीपैट से सत्यापन किया जाएगा।

मतगणना परिसर के भीतर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रों के आसपास विजय जुलूस, नारेबाजी और भीड़ जुटाने पर रोक लगाई है। सुरक्षा के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

सभी जिलों में तैयारियां पूरी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुंजियाल ने राज्य के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों (DMs) के साथ मतगणना तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने मतगणना केंद्रों पर EC के सभी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कड़ी निगरानी में होगी मतगणना

हर मतगणना केंद्र पर CCTV कैमरों की निगरानी, वीडियो रिकॉर्डिंग और चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी रहेगी। सभी राउंड के नतीजे केंद्रीय सर्वर से सीधे आयोग को भेजे जाएंगे ताकि गिनती की प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.