भागलपुर: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का किया नाव से निरीक्षण

भागलपुर में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, जिलाधिकारी और एसएसपी ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Share This Article:

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी तरह की चूक को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि जिलाधिकारी और जिले के पुलिस कप्तान स्वयं छठ घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। जहां भी कमी दिखाई दे रही है, वहां संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

डीएम और एसएसपी ने किया छठ घाट का नाव से निरीक्षण।

घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद

आज खरना का पर्व है। इसके बाद कल संध्या अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न घाटों पर छठ व्रती पहुंचेंगे। इसी को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदय कांत, तथा नगर आयुक्त शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से नाव से बरारी पुल घाट, एसएम कॉलेज घाट, सीढ़ी घाट और आदमपुर घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

डीएम ने दिए अहम दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पीने के पानी की उपलब्धता और अस्थायी शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्ग पर बैरिकेडिंग और सुगम रास्ते बनाए जाएं, ताकि भीड़ प्रबंधन में किसी तरह की परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जाएगा खास ध्यान

डीएम ने कहा कि छठ व्रत बिहार की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि घाटों की सफाई प्रतिदिन की जाए और प्रकाश व्यवस्था के लिए पर्याप्त एलईडी लाइटें लगाई जाएं, ताकि शाम और रात के समय श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, गोताखोर टीम एवं आपदा मित्रों की तैनाती की जाएगी। डीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। साथ ही, खतरनाक और गहरे जल वाले घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर स्पष्ट रूप से लिखा होगा आगे गहरा पानी है, कृपया आगे न जाएं।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी हृदय कांत ने पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा घेरे को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस मौके पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार, एसडीओ विकास कुमार, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.