छठ पर्व: DM-एसपी ने किया बेलाउर सूर्य मंदिर घाट का निरीक्षण

Share This Article:

भोजपुर/आरा: आगामी छठ महापर्व को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शनिवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री राज ने संयुक्त रूप से बेलाउर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा एवं पार्किंग की तैयारियों का जायजा लिया।

उचित व्यवस्था कराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाट पर उचित बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की जाए। साथ ही उन्होंने 24 घंटे नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घाट क्षेत्र में अग्निशमन दल, चिकित्सीय टीम, एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, अंचल अधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और छठ पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.