25 से 30 फिर हमारे नेता होंगे नीतीश – डॉ. दिलीप जायसवाल

भागलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 25 से 30 फिर हमारे नेता नीतीश होंगे। उन्होंने साफ किया कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार चुनाव लड़ेगा। तेजस्वी और राहुल पर भी साधा निशाना।

Share This Article:

भागलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भागलपुर में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ’25 से 30 फिर से नीतीश’ हमारा शुरू से नारा रहा है। चुनावी घोषणा से पहले ही पूरे बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर एनडीए की बैठकों में यह नारा बुलंद किया गया था। इसमें कहीं से कोई सवाल नहीं उठता कि हमारे मुख्यमंत्री कौन होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते यह स्पष्ट कर रहे हैं कि एनडीए बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पार्टी का अभिभावक होता है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे। इसलिए इसमें किसी तरह का संशय नहीं है- ’25 से 30 हमारे नेता नीतीश ही होंगे।’

BJP ON NITISH

कर्पूरी ठाकुर को लेकर राहुल-तेजस्वी पर हमला

डॉ. जायसवाल ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें सम्मान दिया। जबकि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जननायक की उपाधि को चुराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा ‘जो ऐसा करते हैं, वे नायक नहीं बल्कि खलनायक कहलाएंगे।’

‘सपने बेचने वाले नेता’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव की रोजगार देने की बातें महज जुमलेबाजी हैं। बिहार की जनता नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है, न कि उन पर जो केवल भाषणों से सपने बेचते हैं। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दस दिनों तक तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जनता को बहकाने के लिए तरह-तरह के वादे करेंगे ‘वे कहेंगे कि हम चांदी की कटोरी और सोने का चम्मच देंगे लेकिन बिहार की जनता अब उनके छलावे में आने वाली नहीं है।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि राजद और कांग्रेस के बीच चल रहे विवाद से जनता पूरी तरह वाकिफ है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज बिहार में कानून का राज और विकास का मार्ग साकार हो रहा है, जबकि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। यही कारण है कि वे रोज़ नए जुमले उछाल रहे हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.