अमीनों की हड़ताल के बाद भी 20 सितंबर तक चलेगा राजस्व महाअभियान

बिहार सरकार ने राजस्व महाअभियान चलाने और  गांव-गांव जाकर जमाबंदी पत्र देने का का दिया आदेश।

Share This Article:

पटना:  बिहार सरकार ने प्रदेश के आम लोगों के जमीन से जुड़ी बड़ी समस्‍या का समाधान कर दिया है। हालांकि अमीनों ने हड़ताल कर दिया है, लेकिन इसे लेकर सरकार सख्‍त है। सरकार की ओर से कठोर कदम उठाने का मन बना लिया है। राजस्व विभाग का कहना है कि इस अभियान में कोई बाधा नहीं बन सकता है। विभाग की ओर से अमीनों को इस राजस्व महाअभियान में साथ देने का आदेश दिया है। यह ‘राजस्‍व महाअभियान’ 16 अगस्‍त से शुरू हुआ है और 20 सितंबर तक चलेगा।

अब राजस्‍व कर्मचारी आएंगे घर

सरकार की ओर से ये फैसला उन लोगों की परेशानी को ध्‍यान में रख कर लिया गया है, जिन्‍हें अपनी जमीन के कागज सही कराने के लिए दफ्तरों के चक्‍कर लगाने पड़ते थे। इस दौरान राजस्व कर्मियों को गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों और भू-स्वामियों को उनकी ऑनलाइन जमाबंदी की प्रति उपलब्ध कराएंगे। जमीन के जिन कागजों को ठीक कराने के लिए सरकारी बाबुओं के दफ्तर और कर्मचारियों के आगे पीछे दौड़ना पड़ता था, अब राजस्‍व विभाग के कर्मचारी उन कागजों का सत्‍यापन करने घर-घर जाएंगे।

इसको भी पढ़े: जमीन के दस्तावेज में करें सुधार, विभाग पहुंचेगा आपके द्वार

जमाबंदी कागजात में कमी मिली तो समाधान होगा तुरंत

इस राजस्‍व महाअभियान के तहत राजस्‍व कर्मचारी घर-घर जाकर जमाबंदी पत्र देंगे। अगर किसी कागजात में कोई कमी या गलती मिलती है, तो वहीं मौके पर संशोधन का आवेदन लिया जाएगा। बंटवारा और उत्तराधिकार दाखिल-खारिज के फॉर्म भी गांव में ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

पंचायत स्तर पर सुविधा

विभाग की ओर से राजस्‍व कर्मियों को हर पंचायत में शिविर लगाने का आदेश दिया है।  जहां लैपटॉप और ऑनलाइन सुविधा से तुरंत पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। आवेदन करने के बाद उसका रसीद नंबर मोबाइल पर भेजा जाएगा, जिससे लोग खुद अपने आवेदन की स्थिति देख सकेंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.