नई दिल्ली: Aryan Khan’s The Bads of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan अपनी डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज का पहला प्रीव्यू वीडियो 17 अगस्त 2025 को सामने आया, जिसने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।
Aryan Khan की प्रीव्यू वीडियो बना चर्चा का केंद्र
Aryan Khan की पहली निर्देशकीय पेशकश ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू वीडियो नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया। वीडियो में आर्यन का स्टाइलिश अंदाज और सीरीज की झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, ज्यादा हो गया? आदत डाल लो! प्रीव्यू 20 अगस्त को। यह वीडियो देखते ही वायरल हो गया, और फैंस ने इसे रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया।
शाहरुख खान का खास कैमियो
इस सीरीज को शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। शाहरुख ने हाल ही में अपने ‘आस्क SRK’ सेशन में खुलासा किया कि वह इस सीरीज में एक दमदार कैमियो करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके कई इंडस्ट्री दोस्त इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जिनका वह तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
- इसको भी पढ़ें: ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा
फैंस में जबरदस्त उत्साह
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की पहली झलक ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग आर्यन की क्रिएटिविटी और शाहरुख के कैमियो की तारीफ कर रहे हैं। इस सीरीज को बॉलीवुड की चकाचौंध और ड्रामे की एक अनोखी कहानी के रूप में देखा जा रहा है, जो नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होगी।



