दिल्ली में पांच साल में होंगे, पिछले 50 साल से ज्यादा के विकास कार्य: कपिल मिश्रा

कला, संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने सोनिया विहार में 70 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नालों के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ, तैयार लिंक गलियों का लोकार्पण किया। साथ कहा कहा पूर्ववर्ती सरकारों में अनियमित कॉलोनियों के नाम पर, मलबा गिराकर ही पांच साल पूरा कर लेते थे जनप्रतिनिधि, 5 साल तक खुदी रहती थीं गलियां।

Share This Article:

नई दिल्ली। रेखा सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने दावा किया कि दिल्ली में पांच साल में होंगे पिछले 50 साल से ज्यादा के विकास कार्य। मिश्रा ने शुक्रवार को करावल नगर विधानसभा के सोनिया विहार में मुख्यमंत्री विकास निधि से 70 लाख रुपये की लागत से तीसरा पुस्ता मार्केट के सड़क एवं नालों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया और तैयार लिंक गलियों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य की अदभुत मिसाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सेना के शौर्य को नमन कर रहा है।

सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले भी आज बधाई दे रहे हैं

कपिल मिश्रा ने कहा कि एक वर्ष पूर्व भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये आतंकवादियों का ऐसा भूत बनाया कि सबूत मांगने वाले भी आज बधाई दे रहे हैं। दुनिया के इतिहास में पहली बार किसी देश की सेना ने किसी परमाणु हथियार संपन्न देश की सीमा में हमला किया और आतंकियों को सबक सिखाया। कपिल मिश्रा ने कहा कि एक साल पहले सर्जिकल स्ट्राइक तब हुई जब 90 मिनट में पाकिस्तान के 11 सैनिक हवाई अड्डे नष्ट करके हमारी सेना वापस भी आ गई थी, और अब एक सर्जिकल स्ट्राइक 4 मई को बंगाल की जनता ने सनातन विरोधियों के खिलाफ की है। देश की जनता ने दिल्ली, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के नतीजों से यह बता दिया कि जो सनातन को मिटाने की बात करेगा, जनता उसको मिटाकर छोड़ेगी।

करावल नगर में एक साल में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके

कपिल मिश्रा ने करावल नगर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले एक साल से अब तक करावल नगर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से सीवर का जाल बिछाने का कार्य अकेले सोनिया विहार में हो रहा है और सभापुर वार्ड में भी सीवर का काम एक महीने में शुरू हो जायेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विधायक एवं पार्षदों के पास विकास कार्यों के लिए हमेशा फण्ड की कमी रहती थी, इससे निगम पार्षदों और विधायकों में तनाव की स्थिति बनी रहती थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह निर्णय लिया कि निगम पार्षदों के हाथ भी मजबूत किए जाएंगे और एक-एक करोड़ रुपये का फंड सभी निगम पार्षदों को दिया गया है।

पूर्ववर्ती सरकारों में अनियमित कॉलोनियों के नाम पर सिर्फ बहानेबाजी होती थी

कपिल मिश्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में अनियमित कॉलोनियों के नाम पर सिर्फ बहानेबाजी होती थी, नक्शा पास न होने के नाम पर कई नेता मलबा गिराकर ही पांच साल काट लेते थे। सीवर के कार्यों के लिए 4-5 साल तक गलियां खुदी रहती थीं। वर्तमान सरकार में लगभग एक साल में ही सोनिया विहार में सीवर का काम 70 से 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इससे जल्द ही जलभराव और गलियों की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस इलाके पर “अनऑथराइज्ड” का ठप्पा लगा हुआ है, वह भी हटेगा। दिल्ली का नया मास्टर प्लान आने वाला है। उस मास्टर प्लान में कोशिश की जा रही है कि ओ-ज़ोन से भी लोगों को राहत मिले।

पुस्ते को डबल करने की योजना पर काम शुरू

कपिल मिश्रा ने कहा कि पुस्ते को ठीक करने का काम भी कर रहे हैं। जितना पुस्ता पहले से भरा हुआ है, उसके ऊपर टाइल लगाकर ट्रैफिक चलाने का काम तुरंत शुरू किया जायेगा। लम्बे समय से चली आ रही पुस्ते को डबल करने की मांग की फाइल भी शुरू कर दी गई है। यह 350-400 करोड़ की बड़ी योजना है, आवश्यक स्वीकृतियों के बाद काम शुरू होगा। नगर निगम का एक और प्राइमरी स्कूल भी सोनिया विहार में शुरू करने की योजना है। सभापुर में हाई टेंशन वायर को अंडरग्राउंड करने का भी काम होगा। दिल्ली सरकार की ऐतिहासिक यमुना में क्रूज चलाने की योजना पर भी काम चल रहा है और 1 से 2 महीने में इसे शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर निगम पार्षद सोनी अनुपम पांडे भी उपस्थित रहीं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.