नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा की दिल्ली सरकार बदलाव एवं विकास की सरकार है, यह अब निरंतर जारी रहेंगे और 2030 तक दिल्ली “बेस्ट दिल्ली” होगी। सचदेवा ने कहा महापौर का चुनाव नहीं लड़ने की आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का ब्यान हास्यास्पद है क्योंकि सच यह है की सब जानते हैं की आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम में पहले कुछ पार्षदों के पार्टी छोड़ने एवं फिर दल में हुई टूट के चलते बहुमत खो चुकी है और पार्टी में बिखराव आज भी जारी है जिसके चलते यदि आप महापौर पद का चुनाव लड़ती है तो उसके कुछ और पार्षद नाराजगी दिखा सकते हैं।
सचदेवा ने कहा है की विगत एक वर्ष में दिल्ली की सड़कें सुधरी हैं। डीटीसी के बेड़े में हजारों ई बसें जुड़ी हैं। यमुना नदी पहले से साफ हुई है। नजफगढ़, दिल्ली गेट एवं पूर्वी दिल्ली नालों में सफाई हुई है। 5 दशक बाद सीवर मास्टर प्लान बना है। कूड़े के पहाड़ तेजी से साफ हो रहे हैं और अंधिकृत कॉलोनियों को सभी छूट के साथ नियमित करने की नीति ला कर तो दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों का दिल जीत लिया है।



