दिल्ली में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर 25 को अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा यह सार्वजनिक अवकाश दिल्ली सरकार की गुरु तेग बहादुर के बलिदान के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि। गुरु साहिब का त्याग, साहस और करुणा भारत की आत्मा का शाश्वत प्रकाश है।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है कि उनकी सरकार ने गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। यह अवकाश गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान, उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन और मानवता की रक्षा के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को नमन करने का अवसर प्रदान करेगा।

गुरु तेग बहादुर का जीवन अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की जीवंत मिसाल है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि गुरु तेग बहादुर का जीवन अत्याचार, धार्मिक असहिष्णुता और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की पूर्ण और जीवंत मिसाल है। वे न केवल सिख धर्म के महान गुरु थे, बल्कि संपूर्ण मानवता के संरक्षक भी थे। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की और यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म की रक्षा किसी भी मूल्य पर की जानी चाहिए।

गुरु तेग बहादुर का बलिदान इतिहास की अमर घटना का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान इतिहास की उस अमर घटना का प्रतीक है, जिसने हमें यह सिखाया कि दूसरों की स्वतंत्रता और सम्मान की खातिर त्याग देना ही सच्ची मानवता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का संदेश साहस, करुणा, सहिष्णुता, भाईचारा और सभी धर्मों के प्रति सम्मान आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना तीन सदियों पहले था।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरु तेग बहादुर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन हमें हमेशा एक अधिक न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और समानता-आधारित समाज बनाने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक अवकाश केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि दिल्ली सरकार की ओर से गुरु साहिब के बलिदान के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस दिवस को श्रद्धा, एकता और सेवा-भाव की भावना के साथ मनाएं तथा गुरु साहिब के संदेशों को अपने जीवन में धारण करें।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.