तीन दिन में 12.50 लाख परिवारों तक पहुंची दिल्ली भाजपा

केन्द्र की मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों के साथ दिल्ली भाजपा का घर घर सम्पर्क अभियान सम्पूर्ण। इस दौरान विशिष्ट जन अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 1348 प्रबुद्ध विशिष्ट जनों से भी सम्पर्क किया।

Share This Article:

नई दिल्ली। केन्द्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को लेकर दिल्ली भाजपा द्वारा चलाये जा रहे 3 दिवसीय घर घर सम्पर्क अभियान के अंतिम दिन दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने गांधी मार्किट, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर घर घर जा कर लोगों से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश भाजपा के सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता एवं अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने चाँदनी चौक और सिविल लाइन में किया सम्पर्क

राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली गेट वार्ड की समिति 115 एवं 116 में घर घर जा मोदी सरकार एवं दिल्ली की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच रखा। चाँदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने चाँदनी चौक विधानसभा के सिविल लाइन वार्ड में घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं विशिष्ट कवि श्री सुरेंद्र शर्मा के घर जाकर मोदी सरकार एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों पर उनसे चर्चा की।

सांसद मनोज तिवारी ने बाबरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया

उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बाबरपुर विधानसभा के गोरख पार्क में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मयूर विहार फेज 1 में जनसंपर्क अभियान चला कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किये। प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रीत विहार मंडल में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक घर घर जा कर वितृत किये।

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने नरेला बखतावरपुर में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाया। विधायक राजकरन खत्री और निगम पार्षद सुमित चौहान भी सम्मिलित हुए। प्रदेश महामंत्री एवं सांसद कमलजीत सहरावत ने विधायक प्रदुमन राजपूत के साथ सागरपुर, द्वारका विधानसभा में घर घर सम्पर्क अभियान चलाया। दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने शिवविहार के पोलिंग बूथ 63 पर पत्रक वितरित किये।

सतीश उपाध्याय ने ग्रीन पार्क मार्किट में अभियान को आगे बढ़ाया

दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने ग्रीन पार्क मार्किट में जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाया। दिल्ली सरकार की पब्लिक आकउंट कमेटी के अध्यक्ष अजय महावर ने यमुना विहार भजनपुरा में घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे। केन्द्र की मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच लेकर जाने वाली टोली के संयोजक विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार भाटिया ने कहा है कि 3 दिवसीय घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत हमारे नेता एवं कार्यकर्ता लगभग 12.50 लाख परिवारों तक पहुंचे। इसके आलावा विशिष्ट जन अभियान के अंतर्गत हमारे प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 1348 प्रबुद्ध विशिष्ट जनों से सम्पर्क किया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.