आरा से RJD प्रत्याशी दीपू सिंह की ‘संदेश’, ‘खत्म करूंगा बिहार की बेरोजगारी’

Share This Article:

आरा (भोजपुर): बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच, भोजपुर जिले की हॉट सीट मानी जाने वाली संदेश विधानसभा में आज चुनावी रंग अपने चरम पर पहुंच गया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी दीपू सिंह ने अगिआंव से एक भव्य रोड शो की शुरुआत करते हुए नामांकन दाखिल किया। दीपू सिंह के साथ उनके पिता, संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव, और उनकी मां, वर्तमान विधायक किरण देवी, पूरे समय मौजूद रहीं। इस उपस्थिति ने स्पष्ट संकेत दिया कि राजद इस सीट पर एकजुट और मजबूत नेतृत्व के साथ पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के मूड में है।

अगिआंव से शुरू हुआ जनसैलाब

रोड शो की शुरुआत अगिआंव स्थित दीपू सिंह के आवास से हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक, युवा और महिलाएं शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, झंडे-बैनरों और “दीपू सिंह जिंदाबाद” और “लालू यादव जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। काफिला जीरो माइल स्थित राजद कार्यालय पहुंचा, जहां दीपू सिंह का फूलों की मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने आरा समाहरणालय जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

“यह सिर्फ मेरा नहीं, जनता का नामांकन है”

नामांकन के बाद आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए दीपू सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “यह नामांकन सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि संदेश विधानसभा की जनता की भावनाओं का प्रतीक है। मैं अपने माता-पिता के अधूरे सपनों को पूरा करूंगा और क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा दूंगा। हमारी मुख्य प्राथमिकता युवाओं को रोज़गार, किसानों को सहूलियत और गरीबों को सम्मान देना है।” दीपू सिंह ने यह भी घोषणा की कि वह शिक्षा व्यवस्था को सुधारने, स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने और हर घर में रोज़गार लाने की दिशा में ठोस काम करेंगे।

मंच पर भावुक दिखीं विधायक किरण देवी

दीपू सिंह की मां और वर्तमान विधायक किरण देवी मंच पर अपने बेटे को देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “यह चुनाव जनता की जीत है। हमारे बेटे के सिर पर जनता का आशीर्वाद है। इस बार हम अपने प्रतिद्वंद्वी को एक लाख वोटों के अंतर से हराएंगे।”

“यह बेटा नहीं, संदेश का सपूत है”

पूर्व विधायक अरुण यादव ने कहा, “यह सिर्फ मेरा बेटा नहीं, बल्कि पूरे संदेश विधानसभा का बेटा है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। अब दीपू सिंह जनसेवा की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं।”

समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

नामांकन और सभा के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में आए समर्थकों ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। सभा में राजद नेताओं ने दावा किया कि संदेश की जनता अब बदलाव के मूड में है और वह विकास तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने वाली राजनीति की तरफ लौट रही है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.