अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीडीए 29 केंद्रों पर  करेंगा कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीडीए 29 स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इसमें 18 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 10 प्रमुख पार्क (जैसे स्वर्ण जयंती पार्क, हौज खास पार्क आदि) शामिल हैं। मुख्य समारोह 'बांसेरा' में होगा, जिसकी अगुवाई दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू करेंगे। इस वर्ष की थीम योग फॉर हेल्थी ऐजिंग है।

Share This Article:

नई दिल्ली। डीडीए दिल्ली भर में 29 स्थलों पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन करेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू बाँसेरा में आयोजित किए जाने वाले योग कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे, जिसमें हजारों योग प्रेमी भाग लेंगे। योग कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी स्थित डीडीए के विभिन्‍न स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍सों, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा।

कार्यक्रमों में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में होगा योगासन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप, जिनके मार्गदर्शन में योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित करने वाले एक वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 21 जून, 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी के 29 स्थलों पर भव्य स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। अपने व्यापक स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पब्लिक पार्क एवं हरित क्षेत्रों के नेटवर्क के माध्यम से डीडीए इन कार्यक्रमों में जनसामान्य की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करेगा तथा स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सुदृढ़ता एवं समग्र कल्याण के संदेश को और अधिक सशक्त बनाएगा।

इस वर्ष की थीम योग फॉर हेल्थी ऐजिंग है

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बांसेरा में आयोजित किए जाने वाले योग समारोह की अगुवाई करेंगे। इस अवसर पर डीडीए के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार एवं डीडीए के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण भी उपस्थित रहेंगे।
इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्थी ऐजिंग” है, जो सभी आयु वर्गों में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा स्वस्थ एवं एक्टिव ऐजिंग को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

डीडीए के विभिन्न स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍सों व पार्कों में लोग करेंगे योगासन

डीडीए द्वारा विभिन्न स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍सों में योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (बैडमिंटन कोर्ट), सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नेताजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (जसोला), वसंत कुंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हरि नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पश्चिम विहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सेक्टर-11), मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (अशोक विहार), रोहिणी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राष्ट्रीय स्वाभिमान खेल परिसर (पीतमपुरा), पूर्वी दिल्ली खेल परिसर (दिलशाद गार्डन), चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्क्वॉश एवं बैडमिंटन स्टेडियम (सिरी फोर्ट), कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सेक्टर-17), रोशनआरा क्लब तथा भलस्वा गोल्फ कोर्स शामिल हैं।
योग सत्र कई डीडीए पार्कों और हरित क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें बाँसेरा, स्वर्ण जयंती पार्क (रोहिणी), कॉरोनेशन पार्क (बुराड़ी), हौज खास पार्क, सत्य पार्क (नारायणा फ़ेज़-II), डिस्ट्रिक्ट पार्क (जी-17, पश्चिम विहार), अशोक गार्डन (अशोक विहार, फ़ेज़-IV), डीडीए पार्क (जीके-I), विजय मंडल पार्क (मालवीय नगर) और संजय लेक पार्क (त्रिलोकपुरी) शामिल हैं।

बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है

इन कार्यक्रमों में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में योगासनों, प्राणायाम, ब्रीदिंग एक्‍सरसाइस, मेडिटेशन और वेलनेस एक्टिविटी शामिल होंगी। छात्रों, खेल उत्साही और स्थानीय समुदायों के सदस्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों से हजारों लोगों के बड़ी संख्या में भाग लेने की उम्मीद है।

दिल्ली भर में 18 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 4 मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 3 गोल्फ़ कोर्स और 730 से ज्यादा पार्कों के साथ, डीडीए फिटनेस, मनोरंजन और वेलनेस के लिए बड़े पैमाने पर इंफ़्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रहा है। इन सुविधाओं के माध्‍यम से डीडीए द्वारा निवासियों और विजिटरों के लिए ‘फ़िट इंडिया’ विज़न को अपनाने और स्वस्थ जीवन शैली जीने के कई तरह के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। शहर भर में ‘बाँसेरा’ सहित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन डीडीए की ज्यादा फिट , हरित और स्वस्थ दिल्ली बनाने की प्रतिबद्धता को और अधिक प्रदर्शित करता है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.