दिल्ली में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति पर SC जाएंगी सीएम रेखा

सीएम रेखा गुप्ता दिवाली के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट से मांग करेगी कि राजधानी में हरित पटाखे चलाने दिया जाए। सीएम रेखा ने कहा है कि दिल्ली सरकार, सुप्रीम कोर्ट में लिखित में अपना पक्ष रखेगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता दिवाली के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट से मांग करेगी कि राजधानी में हरित पटाखे चलाने दिया जाए। सीएम रेखा ने कहा है कि दिल्ली सरकार, सुप्रीम कोर्ट में लिखित में अपना पक्ष रखेगी। SC से जन-भागीदारी व सरकारी नियमों का पालन करते हुए प्रमाणित ग्रीन पटाखों के उपयोग को अनुमति मांगी जाएगी।

पटाखे चलाने की मिले अनुमति

सीएम रेखा ने कहा कि दीपावली, भारतीय सांस्कृति का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है। दिल्ली के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है त्योहार के दौरान, ग्रीन पटाखों (Green Firecrackers) को दिल्ली में चलाने की अनुमति दी जाए।

इन चीजों का रखा जाएगा ख्याल

दिल्ली सरकार प्रदूषण पर प्रभावी रोक और पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देती है, ताकि इस संबंध में जारी किसी भी निर्देश को लागू किया जा सके। ये सभी ग्रीन पटाखे, अधिकृत संस्थाओं द्वारा निर्मित हों, जिन्हें सक्षम व संबंधित विभागों द्वारा प्रमाणित किया गया हो।

ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर उछाले गए जूते

8 अक्टूबर को है सुनवाई

आपको बता दें कि ग्रीन पटाखों की बिक्री पर 8 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इसे लेकर पटाखों के कारोबारियों में उम्मीद हैं कि फैसला उनके हक़ में आएगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में पटाखा बनाने की इजाजत दी थी। हालाँकि सिर्फ उत्पादन की अनुमति दी गई, बिक्री और सार्वजानिक उपयोग पर रोक जारी रखा।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.