क्या अब भी भारतीय छात्रो के लिए सही विकल्प हैं अमेरिका?

अमेरिका की सरकार द्वारा किए गए वीजा नियमो में कड़े प्रावधान, अनिवार्य इंटरव्यू और सीमित काम करने के अवसरों से भारतीय छात्र अब असमंजस में पढ़ गए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: अमेरिका बहुत लंबे समय से भारतीय छात्रों का पढ़ने के लिए पसंदीदा देश रहा है, लेकिन हाल के वीज़ा बदलावों ने स्थिति को अब पहले से कठिन बना दिया है। अब अमेरिकी वीज़ा नियमों में कड़े प्रावधान, अनिवार्य इंटरव्यू, सोशल मीडिया जांच और सीमित काम करने के अवसरों ने छात्रों के बीच दुविधा में डाल दिया है।

अमेरिका में पढ़ाई का सपना हुआ कठिन

पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी वीजा नीतियों में कई बड़े बदलाव हुए हैं, जिससे छात्रों और अभियार्थियो में अनिश्चितता बढ़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई 2025 में अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 46% की गिरावट आई है। ट्रंप सरकार के नए नियमों ने छात्र वीजा को लेकर और भी सख्ती बढ़ा दी है।

वीजा से होने वाली मुश्किले

अमेरिकी सरकार ने अब F, J और I वीज़ा की “duration of status” नीति खत्म कर दी है और इसकी जगह छात्रो के लिए 4 साल की निश्चित समयसीमा तय की है। यानी अगर किसी छात्र का कोर्स चार साल से अधिक का है, तो उसे बीच में वीज़ा रिन्यू करवाना पड़ेगा। इसके अलावा, F-1 वीज़ा देने की दर में भी 38% की गिरावट देखी गई है।

अनिवार्य इंटरव्यू और सोशल मीडिया जांच

2 सितंबर 2025 से सभी अस्थायी निवासी वीज़ा आवेदकों को व्यक्तिगत इंटरव्यू देना अनिवार्य कर दिया गया है।  इसके साथ ही अब छात्रों को अपने पिछले पाँच वर्षों के सभी सोशल मीडिया यूज़रनेम भी बताने होंगे, जिससे अमेरिकी दूतावास उनकी ऑनलाइन गतिविधियों की भी पूरी जांच कर सके।

थर्ड कंट्री आवेदन पर होगी रोक

पहले छात्र जर्मनी, थाईलैंड या सिंगापुर जैसे तीसरे देशों में वीज़ा अपॉइंटमेंट ले सकते थे, लेकिन अब अमेरिकी सरकार ने यह सुविधा समाप्त कर दी है। साथ ही, अमेरिका में पढ़ाई के बाद काम करने की अनुमति यानी OPT (Optional Practical Training) पर भी नए निषेध हैं। इसका असर उन छात्रों पर पड़ेगा जो पढ़ाई के बाद अमेरिका में रहकर काम करने का सपना देख रहे थे।

अवसर के नए दरवाजे

जहां अमेरिका वीज़ा नियम सख्त कर रहा है, वहीं यूरोप, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और यूके जैसे देश भारतीय छात्रों के लिए अवसर के नए दरवाजे खोल रहे हैं। ये देश पढ़ाई के बाद वर्क परमिट और नागरिकता के आसान रास्ते भी प्रदान कर रहे हैं, जिससे छात्र अधिक स्थिर भविष्य की ओर बढ़ सकें।

डुअल-डिग्री प्रोग्राम्स की लोकप्रियता

कई भारतीय यूनिवर्सिटीज अब अमेरिकी संस्थानों के साथ मिलकर डुअल-डिग्री प्रोग्राम चला रहे हैं, जिसके तहत छात्र कुछ समय भारत में और कुछ समय अमेरिका में पढ़ाई कर सकते हैं। इससे न केवल खर्च कम होता है, बल्कि छात्रों को अमेरिकी शिक्षण पद्धति का अनुभव भी मिलेगा और कुछ नया सीखने का मौका भी प्राप्त होगा।

भारत में इंटर्नशिप की अधिक संभावनाएं

अमेरिकी द्वारा वीजा किए गए वीजा सख्ती के बीच, भारत में ही अमेरिकी कंपनियों से जुड़े इंटर्नशिप प्रोग्राम और करियर सपोर्ट नेटवर्क विकसित हो रहे हैं। इससे छात्रों को अमेरिकी स्तर की ट्रेनिंग और अनुभव दोनों ही भारत में मिल पा रहा है।

निष्कर्ष

आज के समय में भी अमेरिका एक बड़ा शैक्षणिक केंद्र है, लेकिन नए वीजा नियमों और राजनीतिक अस्पष्टता के कारण जोखिम बढ़ गए हैं। भारतीय छात्रों के लिए सवाल अब सिर्फ “जा सकते हैं या नहीं” का नहीं हैं, बल्कि “क्या यह जोखिम उठाना सही है?” का हो गया है। अच्छे भविष्य के लिए यही बेहतर होगा कि छात्र अमेरिका के साथ-साथ यूरोप और अन्य देशों के विकल्पों को भी समझदारी से परखें और फिर निर्णय ले।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.