CM रेखा गुप्ता ने कुम्हार समाज की परंपरा को सराहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रजापति (कुम्हार) समाज की परंपरागत कला, परिश्रम और सृजनशीलता की सराहना की है।

Share This Article:

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रजापति (कुम्हार) समाज की परंपरागत कला, परिश्रम और सृजनशीलता की सराहना की है। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रजापति (कुम्हार) महाकुंभ में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज की पीढ़ियों से चली आ रही कला, मेहनत और सृजनशीलता वास्तव में हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमारी सरकार समाज को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्या बोलीं रेखा गुप्ता

बाहरी दिल्ली स्थित नरेला के आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज को विश्वास दिलाया कि सरकार उनके कल्याण, शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, विधायक राजकरण खत्री सहित प्रजापति समाज के अनेक गणमान्यजन, सामाजिक संगठन एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कारीगरों से संवाद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों व कारीगरों से संवाद करते हुए उनकी परंपरागत कला, परिश्रम और सृजनशीलता की सराहना की और कहा कि उनका यह कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हमारी सरकार आप सभी को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार प्रजापति समाज के हितों के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें-दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ देवेन्द्र यादव ने संभाला मोर्चा

कुम्हार समाज सृजनकर्ता

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज को यह भी विश्वास दिलाया कि सरकार उनके कल्याण, शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे प्रयासों से न केवल समाज की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि स्वदेशी उद्योगों को भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज के लोग वास्तव में सृजनकर्ता हैं, जो मिट्टी से भगवान, बर्तन और सौंदर्य की रचना करते हैं, और अपने श्रम से पूरे समाज को जोड़ते हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.