ना नाम लिया, ना इशारा! चिराग बोले- ‘लोग करना चाहते थे मेरी राजनीतिक हत्या’

वैशाली जिले के महुआ में चिराग पासवान ने कहा कि हमारी राजनीतिक हत्या की कोशिश की गई, लेकिन हमने ‘फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ के मकसद से आगे बढ़ना नहीं छोड़ा। उन्होंने NDA प्रत्याशी संजय सिंह के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा और विपक्ष पर निशाना साधा।

Share This Article:

महुआ (वैशाली): वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र के कुशहर स्थित खेल मैदान में बुधवार को एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संबोधित किया और अपने प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यह जनसभा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बैनर तले आयोजित की गई थी, जिसमें कई घटक दलों के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी शामिल हुए।

पीएम-सीएम से सीधा संवाद का वादा

सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने मतदाताओं को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि आप स्थानीय प्रत्याशी संजय सिंह को विधायक चुनते हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल में बैठकर उनसे क्षेत्र की समस्याओं पर सीधा संवाद करेंगे। इसके विपरीत, यदि आप विपक्ष के लोगों को विधायक बनाते हैं, तो वे हमेशा टालमटोल करते रहेंगे और कहेंगे कि ‘भाई, सदन में हमारी कोई नहीं सुनता है।’ चिराग पासवान ने संजय सिंह को वोट देने के लिए लोगों से भावुक अपील की।

‘हमारी राजनीतिक हत्या करने की कोशिश की गई’

सभा के दौरान चिराग पासवान ने बिना नाम लिए अपने विरोधियों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा-

“कुछ लोग हमारी राजनीतिक हत्या करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। ‘फर्स्ट बिहारी, फर्स्ट’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ा और जनता का आशीर्वाद मिला। लोकसभा चुनाव में हमने यह साबित किया कि बिहार की जनता हमारे साथ है।”

चिराग ने कहा कि वैशाली में विकास की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं जल्द धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना, शिक्षा के अवसर बढ़ाना और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना रहेगा।

महुआ में दिलचस्प मुकाबला

गौरतलब है कि महुआ विधानसभा क्षेत्र में इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी बनाकर इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, मौजूदा विधायक मुकेश रौशन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.