तेजस्वी हर बार कहते हैं सरकार बनाने जा रहे हैं लेकिन हार जाते हैं- चिराग पासवान

हाजीपुर में दिशा समिति की बैठक में चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया। कहा- हर बार सरकार बनाने का दावा करते हैं लेकिन चुनाव हार जाते हैं। साथ ही एनडीए की एकजुटता और 225 सीट जीतने का दावा भी किया।

Share This Article:

वैशाली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को हाजीपुर में तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। जिले में आयोजित दिशा समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे चिराग ने कहा कि तेजस्वी यादव हर चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं को सरकार बनाने का सपना दिखाते हैं, लेकिन नतीजे आने के बाद यह सपना टूट जाता है।

चिराग पासवान ने कहा ‘तेजस्वी यादव हर बार अपने कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि आप तैयार रहिए, हम सरकार बनाने जा रहे हैं। लेकिन बार-बार चुनाव हार जाते हैं। सपने देखने का अधिकार सबको है, लेकिन हकीकत को भी समझना जरूरी है।’

रईस खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

पत्रकारों ने जब चिराग पासवान से उनकी पार्टी के नेता रईस खान की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा कि अभी पूरा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी होने के बाद ही हम कुछ स्पष्ट बता पाएंगे।’

प्रशांत किशोर और अशोक चौधरी विवाद पर प्रतिक्रिया

वहीं, प्रशांत किशोर द्वारा बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर चिराग ने कहा कि यह दो व्यक्तियों के बीच का मामला है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्ष कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और वही इस पर जवाब देंगे।

एनडीए की एकजुटता पर भरोसा

तेजस्वी पर हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने यह भी साफ किया कि एनडीए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा कि ‘विपक्ष कोशिश करता है कि हमारे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाए और गठबंधन में दरार दिखाई जाए। लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। हम सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।’

चिराग पासवान ने दावा किया कि एनडीए इस बार बिहार में 225 से ज्यादा सीटें जीतने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष सरकार बनाने का सपना देख रहा है, तो पहले यह सोच ले कि उन्हें कितनी सीटों पर तैयारी करनी है।

बैठक में उठे विकास के मुद्दे

हाजीपुर में हुई दिशा समिति की बैठक में वैशाली जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। प्रतिनिधियों ने स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं को चिराग पासवान के सामने रखा। चिराग ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर काम किया जाएगा।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.